शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने माँ दुध्याड़ी देवी मेले को राजकीय मेला किया घोषित

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 14, 2022 2:54 अपराह्न
टिहरी : लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, संस्कृति, ग्रामीण निर्माण, पंचायतीराज, जलागम प्रबन्धन, बाढ़ नियंत्रण एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं मंत्री सतपाल महाराज द्वारा आज विधान सभा क्षेत्र घनसाली के अन्तर्गत पट्टी गोनगढ़ विकासखण्ड भिलंगना टिहरी गढ़वाल पहुंचकर माँ दुध्याड़ी देवी मेले में प्रतिभाग किया गया। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज द्वारा माँ दुध्याड़ी देवी की डोली से आर्शीवाद भी लिया गया। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज द्वारा इस मौके पर माँ दुध्याड़ी देवी मेले को राजकीय मेला घोषित करते हुए सभी तरह के फण्ड दिये जाने की बात कही गई।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोविड काल में भी देश को डिगने नहीं दिया, सभी देशवासियों का वैक्सीनेशन करने के साथ ही अन्य देशों को भी वैक्सीन निर्गत की गई और आज उनके नेतृत्व में कोविड काल के बाद देश उभर रहा है, जहां चीन जैसे देश में आज भी लॉकडाउन चल रहा है। चारधाम यात्रा के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक उत्तराखण्ड पहुंचे, इससे लोगों को कोविड काल के दौरान हुई क्षति की पूर्ति हुई है। कहा कि चारधाम के बाद अब शीतकालीन पर्यटन को भी बढ़ावा दे रहे है, इसका लाइव प्रसारण किया जा रहा है, सात सर्किट बनाये है, ताकि पर्यटन एवं पर्यटक को बढ़ावा मिले। उत्तराखण्ड को टूरिज्म एवं योगा में इनाम भी मिला है। दीन दयाल मिनी सचिवालय बना रहे है, स्वच्छता को लेकर कॉम्पेक्टर लगा रहे है, कहा कि वन पंचायतों में अलग-अलग प्रजाति के पेड़ लगायें तथा इनकम जनरेट करें। ग्राम पंचायतों में मेले लगायें, इससे हमारी लोक संस्कृति जीवित रहेगी तथा देश-विदेश में पहचान मिलेगी। कहा कि विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आनी चाहिए, गांव मजबूत होंगे तो देश मजबूत होगा।विधायक घनसाली शक्तिलाल शाह द्वारा कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस मौके पर उनके द्वारा विकास खण्ड भिलंगना के अन्तर्गत 11 मोटर मार्ग लागत धनराशि कुल 399.84 लाख के नव निर्माण की मांग रखी गई, जिस पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि विधायक जी द्वारा जब-जब सड़कों की मांग की गई, सड़के निर्मित होती रही हैं, सड़कों का निर्माण किया आवश्यक है। इन सड़कों में विकास खण्ड भिलंगना के अन्तर्गत फुटबड़ी से कुकडियास, डबोली, दुगड्डा तथा बडियारकुडा तक मोटर मार्ग का सेतु सहित नव निर्माण, कोन्ती-बणगांव सिलोली-सेरा- चिलियालगांव तक मोटर मार्ग, घण्डियालधार से हडियाणा मल्ला श्री नागेन्द्र देवता मंदिर से खोमचू नामे तोक खोली तक मोटर मार्ग, ग्राम सटियाला के तोक से ग्राम गवाणा मल्ला तक मोटर मार्ग, तैला से रा.इ.का. के पास तक मोटर मार्ग, पंजा से अक्वाणगांव सुनारगांव एवं चक्रगांव तक मोटरमार्ग, पिलखी-द्वारी मोटर मार्ग के किमी. 02 घाटी पुल से परी थापला गांव तक मोटर मार्ग, ग्राम सभा वनचूरी के भैंस्यारी नामे तोक से नौस नामे तोक तक मोटर मार्ग, ग्राम संभा काणडारस्यूं-बासर के जखाणा नामे तोक से जखेडगांव तक मोटरमार्ग, डखवाणगांव-गनवाड़ी-चांजी मोटर मार्ग से दोणी बुरंगा डबोली बंसत नगर मोटरमार्ग तथा रीह से लोणी तक मोटरमार्ग नवनिर्माण कार्य शामिल हैं।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख भिलंगना वासुमति घाणता, जाखणीधार सुनीता देवी, मेला समिति के अध्यक्ष पूरब सिंह पंवार, मण्डल अध्यक्ष रामकुमार कठैत, महामंत्री धनपाल सिंह राणा, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष देहरादून प्रियंका गुसाईं, प्रधान पौनाड़ा प्रमिला, एसडीएम के.एन. गोस्वामी, डीपीआरओ एम.एम.खान, डीटीडीओ अतुल भण्डारी, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि जे.एस. खाती सहित अन्य जनप्रतिनिधि, मंदिर समिति के सदस्य एवं विशाल जनसमूह मौजूद रहा।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर
  • देहरादून के दिल में बस गई ‘बेबी डू डाई डू’, दर्शकों के प्यार के आगे झुकी पूरी स्टार कास्ट
  • राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान
  • ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश
  • 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं रविवार तक आंशिक रूप से प्रभावित, विद्युत प्रणाली के उन्नयन और मुख्य केबल बदलने का कार्य जारी, एनएचएम ने आमजन से मांगा सहयोग
  • डीएम अपूर्वा पाण्डे ने क्षतिग्रस्त जखेड़ा पेयजल योजना का किया निरीक्षण, शनिवार से नियमित जलापूर्ति बहाल करने के दिए सख्त निर्देश
  • पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में भूजल संरक्षण की दिशा में वैज्ञानिक पहल, पीजोमीटर स्थापना कार्य शुरू
  • कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने की विभागवार समीक्षा बैठक, समयबद्ध रूप से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
  • कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता – मेलाधिकारी सोनिका
  • राज्य में “सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा” बना सुशासन की नयी पहचान, 73 कैम्पों में 64 हजार से अधिक लोगों ने की भागीदारी, 22 हजार से अधिक लोगों को किया गया लाभान्वित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.