देहरादून : गंगोत्री विधानसभा से भाजपा विधायक गोपाल रावत का आकस्मिक निधन. गोपाल रावत बीते दिसम्बर माह से कैंसर से जूझ रहे थे. आज गोविन्द अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर बीजेपी विधायक गोपाल रावत के निधन की आ रही सूचना कई दिनों से चल रहे थे बीमार लगभग साल भर से करा रहे थे इलाज मुंबई भी गए थे इलाज कराने गोपाल रावत गंगोत्री से भाजपा विधायक थे उनके आकस्मिक निधन से भाजपा समेत पूरे प्रदेश को करारा झटका लगा है
बेहद सरल स्वभाव के गोपाल सिंह रावत दो बार गंगोत्री विधानसभा से भाजपा विधायक रहे और दोनों ही बार राज्य में भाजपा की सरकार बनी। गंगोत्री विधानसभा के साथ सह मिथक सालों से जुड़ा है। गोपाल सिंह रावत लोगों के लिए आसानी से उपलब्ध रहते थे। अक्सर अपने क्षेत्र में जनमा से मिलते रहते थे। जिस तरह से अक्सर नेता करते हैं कि बड़े-बड़े आयोजन कर अपनी छवि को चमकाते हैं। गोपाल रावत इससे एकदम अलग थे। वो अक्सर लोगों के बीच बने रहते थे।



Discussion about this post