रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : डीएम डॉ. सौरभ गहरवार ने सुनी जन समस्याएं, 14 शिकायतें हुई दर्ज, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 12, 2022 2:34 अपराह्न
 
टिहरी : जनता दरबार कार्यक्रम आज जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार की उपस्थिति में  आयोजित किया गया। इस मौके पर 14 शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किये गए, जिसमें पुर्नवास आंवटित प्लाट का स्थान्तरण, रोजगार हेतु दुकान/भूमि आंवटन, सोलर प्लान्ट हेतु फायर सर्विस एनओसी, नन्दा गौरा देवी योजना का लाभ, ग्राम पंचायत खम्बाखाल पट्टी उपली रमोली के कार्यों की जांच, निराश्रित बच्चों की पढ़ाई-लिखाई तथा जीवन यापन हेतु छात्रवृत्ति व आर्थिक सहायता, ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के दौरान प्रार्थी का नाम दर्ज न होने के कारण भूमि मुआवजा न दिये जाने संबंधी आदि अन्य प्रकरण शामिल हैं। जनता दरबार कार्यक्रम में बाल विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल के बिना बताये अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने के निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा जनता दरबार कार्यक्रम में दर्ज सभी प्रकरणों को क्रमवार सुनते हुए प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर प्रकरणों पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिये गये। मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि नन्दा गौरा देवी योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के साथ संलग्न अभिलेखों का बारीकी से जांच करने हेतु शिक्षा विभाग को अपने स्तर से निर्देशित करना सुनिश्चित करें।
इस मौके पर पत्रकार एवं राज्य आन्दोलनकारी शशि भूषण भट्ट सहित समस्त निवासी ग्राम खम्बाखाल पट्टी उपली रमोली ने ग्राम पंचायत द्वारा किये गये कार्यों के जांच की मांग की गई, प्रकरण को सुनते हुए जिलाधिकारी द्वारा प्रकरण को मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी को प्रेषित करते हुए तत्काल रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया। सरोजनी देवी ग्राम स्वाड़ी जाखणीधार द्वारा निराश्रित दो बच्चों की पढ़ाई-लिखाई तथा जीवन यापन हेतु छात्रवृत्ति व आर्थिक सहायता दिये जाने की मांग की गई, जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, बाल विकास अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी को बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, बाल संरक्षण आदि को लेकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। तबस्सुम निवासी टीन सेट-117 बौराड़ी द्वारा बेटी को नन्दा गौरा देवी योजना का लाभ दिये जाने की मांग की गई, प्रकरण को आवश्यक कार्यवाही हेतु डीपीओ को प्रेषित किया गया।
सेक्टर 8एफ/537 बौराडी नई टिहरी निवासी देवेश्वर प्रसाद ने बताया कि उनको आंवटित विस्थापित प्लाट पर पानी आ रहा है, जिसमें भवन व रिक्त भूमि पर भवन निर्माण करना सम्भव नहीं हो पा रहा है, उनके द्वारा प्लाट स्थान्तरण की मांग की गई, प्रकरण को जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियन्ता पुर्नवास, जल संस्थान एवं नगरपालिका टिहरी को प्रेषित कर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। ग्राम देवरी तल्ली पट्टी बमुण्ड के बालेन्दु भूषण उनियाल द्वारा सोलर प्लान्ट स्थापित करने के उपरान्त फायर सर्विस एनओसी दिलवाने की मांग की गई, प्रकरण पर उरेडा अधिकारी को नियमानुसर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया।
जनता दरबार कार्यक्रम में सीडीओ मनीष कुमार, एडीएम रामजी शरण शर्मा, डीडीओ सुनील कुमार, जीएम डीआईसी महेश प्रकाश, डीपीआरओ एम.एम. खान, डीईओ बेसिक वी.के.ढौंडियाल, डीएसओ अरूण वर्मा, डीएसडब्लूओ के.एस. चौहान, डीओ पीआरडी पंकज तिवारी, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान टिहरी सतीश नौटियाल, लोनिवि डी.एम. गुप्ता, उरेडा अधिकारी एम.एम.डिमरी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • नारायणबगड़ अस्पताल में दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
  • फायर यूनिट कोटद्वार ने सिद्धबली पुल के नीचे फंसे दो गौवंश का किया सफल रेस्क्यू
  • धामी का “त्वरित एक्शन” मॉडल : सुबह सुनी फरियाद, शाम तक घर पहुंची सिलाई मशीन, मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और IAS बंशीधर तिवारी की तत्परता से कुछ ही घंटों में जरूरतमंद महिला को मिली मदद
  • आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं थौलधार की प्रियंका बिष्ट, हर्बल टी के व्यवसाय से बनीं “लखपति दीदी”
  • श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आखर शब्दकोश ऐप का किया उद्घाटन
  • “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान से शासन और जनता के बीच बढ़ा विश्वास – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • 17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से करेंगे संवाद, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां
  • दून अस्पताल में युवती से छेड़छाड़ का आरोप, सफाईकर्मी पर कार्रवाई
  • उत्तराखण्ड के समग्र विकास में CSR की भागीदारी बढ़ाने का CM धामी का आह्वान
  • लगातार बारिश के बीच डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी का किया निरीक्षण, राहत कार्य तेज करने के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.