शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पेंशन की हुंकार भरेंगे जोशीमठ के एनपीएस कार्मिक 

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 11, 2022 6:24 अपराह्न
 
जोशीमठ : राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा  विकासखण्ड जोशीमठ की महत्वपूर्ण बैठक 10 दिसम्बर 2022 को जोशीमठ ब्लॉक सभागार में सपन्न हुई।  जिसमें आगामी 18 दिसम्बर 2022 को कर्णप्रयाग में होने वाली पेंशन हुँकार रैली को लेकर चर्चा की गई। मोर्चा के प्रंतीय आई टी सेल प्रभारी अवधेश सेमवाल ने कहा कि हिमाचल में पुरानी पेंशन बहाली हो रही है पड़ोसी पहाड़ी राज्य का असर आने वाले समय मे निश्चित ही उत्तराखंड में भी देखने को मिलेगा। उत्तराखंड का कार्मिक पुरानी पेंशन बहाली तक आंदोलनरत रहेगा। इसी निम्मित उत्तराखंड के कर्मचारी आगामी 18 दिसम्बर कर्णप्रयाग चमोली  में पुरानी पेंशन बहाली की हुंकार भरेंगे । मोर्चा के ब्लॉक मदन मोहन जोशी कहा कि राज्य सरकार का ध्यान कर्मचारियों की प्रमुख मांग पुरानी पेंशन बहाली की ओर  आकर्षित करने के  पेंशन हुँकार रैली कर्णप्रयाग में आयोजित की जा रही है। इस रैली का मकसद सरकार के प्रतिनिधियों और सरकार में बैठे मंत्रियों का ध्यान पुन: इस ओर ले जाना है। 
राजकीय शिक्षक संघ के जोशीमठ ब्लॉक अध्यक्ष डी एस झिंक्वाण ने कहा पेंशन हुँकार रैली कर्णप्रयाग को लेकर जोशीमठ ब्लॉक के कार्मिकों में पेंशन हुँकार रैली को लेकर काफी जोश है, जनपद चमोली में पहली बार पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राज्य स्तरीय रैली आयोजित की जा रही है। मोर्चे के ब्लॉक प्रवक्ता दीपनारायण तोपाल ने कहा कि अब उत्त्तराखण्ड का कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संजीदा हो चुका है यही संजीदगी 18 दिसम्बर को कर्णप्रयाग में दिखेगी। प्रधानाचार्य रा.इ.का डॉ. राजकिशोर ने कहा कि जब सरकारी कर्मचारियों के बात बुढ़ापे की आती है तो कार्मिकों को केवल पेंशन का सहारा ही नजर आता है। नई पेंशन स्कीम शिक्षक कर्मचारी के हित में नहीं है। इसके कई दुष्परिणाम देखने को मिल रहे हैं।पेंशन हुँकार रैली के माध्यम से हम राज्य सरकार से जल्द ही पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हैं। 
मोर्चे की महिला उपाध्यक्ष कमला बिष्ट कहा कि  कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली के लिए सड़कों पर उतरने के लिए तैयार है। यदि राज्य में शीघ्र पुरानी पेंशन बहाली नही होती तो कर्मचारी उग्र आंदोलन के लिए भी तैयार है। मोर्चे के पदाधिकारी आशीष मिश्रा ने कहा कि पुरानी पेंशन कोई भीख नही है यह कर्मचारी का अधिकार है और उत्तराखंड के कर्मचारी अपना अधिकार ले कर रहेंगे। इससे पूर्व मोर्चे के जिला संगठन में जिला संगठन मंत्री का दायित्व मिलने पर ग्राम्य विकास विभाग के उमेश चन्द्र  का स्वागत किया गया। बैठक का संचालन मोर्चे के प्रांतीय आई टी सेल प्रभारी अवधेश सेमवाल ने किया। बैठक मे अशीष मिश्रा ,सुधीर सिंह , अनिल सिंह रावत, गौरव कुंवर , विपिन पुरोहित, वीरेंद्र गुसांई , प्रदीप कुमार , ओम कुंवर , सतेंद्र कुमार , गीता चौहान , सोनी राणा, अलका नेगी  सहित विभिन्न विभागों कर्मचारी उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं रविवार तक आंशिक रूप से प्रभावित, विद्युत प्रणाली के उन्नयन और मुख्य केबल बदलने का कार्य जारी, एनएचएम ने आमजन से मांगा सहयोग
  • डीएम अपूर्वा पाण्डे ने क्षतिग्रस्त जखेड़ा पेयजल योजना का किया निरीक्षण, शनिवार से नियमित जलापूर्ति बहाल करने के दिए सख्त निर्देश
  • पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में भूजल संरक्षण की दिशा में वैज्ञानिक पहल, पीजोमीटर स्थापना कार्य शुरू
  • कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने की विभागवार समीक्षा बैठक, समयबद्ध रूप से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
  • कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता – मेलाधिकारी सोनिका
  • राज्य में “सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा” बना सुशासन की नयी पहचान, 73 कैम्पों में 64 हजार से अधिक लोगों ने की भागीदारी, 22 हजार से अधिक लोगों को किया गया लाभान्वित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न; उच्च शिक्षा, पर्यटन, शिक्षा, वित्त, रोजगार, वन संरक्षण एवं प्रशासनिक सुधारों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी
  • धामी कैबिनेट के अहम फैसले : रिवर राफ्टिंग की नई नियमावली को मंजूरी, मदरसा बोर्ड का बजट होगा समाप्त
  • चढ़ावे पर सवाल, प्राधिकरण पर बवाल, कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला
  • दस साल से अधूरा कैंपस कॉलेज का सपना
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.