मंगलवार, सितम्बर 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एक्शन में धामी सरकार : अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर डीएम विनय शंकर पाण्डेय सख्त, राजस्व एवं खनन विभाग ने 02 स्टोन क्रेशर व 01 ट्रैक्टर को किया सीज

जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने की औचक छापेमारी की कार्रवाई, एसडीएम हरिद्वार व खान अधिकारी, हरिद्वार के नेतृत्व में 02 स्टोन क्रेशर व 01 ट्रैक्टर सीज

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 11, 2022 5:29 अपराह्न
 
हरिद्वार : जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय के निर्देशो के क्रम में अवैध खनन, भण्डारण व परिवहन पर लगातार खनन व राजस्व विभाग की कार्यवाही गतिमान है। रविवार को एसडीएम हरिद्वार व खान अधिकारी प्रदीप कुमार मय टीम एक औचक निरीक्षण को कटारपुर की ओर निकले थे, ग्राम कटारपुर में पहुंचते ही एक ट्रैक्टर सामने से आता दिखा, जिसमें वाहन को टीम द्वारा चेक किया गया, जिसमें ग्रीट भरी हुयी थी, वाहन चालक से ई रव्वना तथा भरे उपखनिज सम्बंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, परन्तु वाहन चालक ई रवन्ना प्रस्तुत नहीं कर पाया और उपखनिज को मंदिर निर्माण हेतु बताकर गुमराह करने लगा, परन्तु खान अधिकारी द्वारा जब उसकी एक न मानकर वाहन को मोड़कर पीआरडी स्टाफ को निर्देश दिए कि ट्रैक्टर को कटारपुर स्टोन क्रेशर में पहुंचाए। उसके उपरांत भी ट्रैक्टर मालिक द्वारा ट्रैक्टर छुड़वाने हेतु फोन कराकर कई प्रयास किये गये परन्तु खान अधिकारी द्वारा किसी भी स्थिति में ट्रैक्टर छोड़ने से इनकार किया और ट्रैक्टर संख्या यूके 08 सीए 7623  (04 टायरा ट्रॉली) को 06 घन मीटर अवैध ग्रिट सहित सीज कर श्री साई स्टोन क्रेशर, कटारपुर के मुंशी को सुपुर्द किया गया है।
ग्राम कटारपुर में स्थित 02 स्टोन क्रेशर में रात को बुगियों के माध्यम से अवैध उपखनिज क्रय की सूचना प्राप्त हो रही थी, जिसके औचक निरीक्षण हेतु खान अधिकारी व नायब तहसीलदार फेरुपुर के नेतृत्व में राजस्व विभाग व खनन विभाग की टीम द्वारा कटारपुर में स्थित शिव शक्ति स्टोन क्रेशर की जांच की गयी। स्टोन क्रेशर के ई रवन्ना पोर्टल व मौके पर जमा उपखनिज में कोई भिन्नता नहीं पायी गयी, परन्तु मौके पर स्टोन क्रेशर के गेट के अंदर दांयी ओर एक गड्ढा दिखाई दिया जो अवैध रूप से पाया गया, जिसकी पैमाइश की गयी है, जिसमे 960 घन मीटर उपखनिज उठाया गया है। यह गड्ढा अवैध होने के कारण स्टोन क्रेशर की ई रवन्ना पोर्टल आई0डी0 तत्काल बन्द कर स्टोन क्रेशर को सीज कर दिया गया है। मौके पर स्थित स्टोन क्रेशर मुंशी को हिदायत दी गयी है कि अग्रिम आदेशों तक प्लांट में सभी कार्य स्थगित रखें।
इसके उपरांत राजस्व व खनन की टीम निकट स्थित श्री साईं स्टोन क्रेशर, कटारपुर में गयी, जिसमें रात को बग्गियों से उपखनिज क्रय की शिकायत थी। टीम से स्टोन क्रेशर प्लांट की पैमाइश करायी गयी जिसमें पाया गया कि स्टोन क्रेशर प्लांट में ई रवन्ना पोर्टल से 368 घन मीटर उपखनिज अधिक जमा किया गया है, जिससे पुष्टि हुई कि स्टोन क्रेशर स्वामी द्वारा अवैध उपखनिज क्रय किया जा रहा है। पैमाइश में अधिक उपखनिज पाये जाने पर स्टोन क्रेशर की तत्काल ई रवन्ना आई0डी0 बन्द कर स्टोन क्रेशर को सीज किया गया है। मौके पर स्टोन क्रेशर के मुंशी को हिदायत दी गयी है कि अग्रिम आदेशो तक प्लांट में कोई कार्य न करें।
खनन विभाग व राजस्व विभाग की इस कार्यवाही से क्षेत्र में हडकम्प मच गया और दिनभर चर्चा का विषय बन गया। खान अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के क्रम में जनपद में अवैध खनन पर लगातार कार्यवाही गतिमान है। पूर्व में भी स्टोन क्रेशर स्वामियों को हिदायत दी गयी थी कि कोई भी बग्गियों से माध्यम से अवैध उप खनिज क्रय न करें अन्यथा कार्यवाही होगी, उसी के क्रम में आज की कार्यवाही की गयी है। अन्य स्टोन क्रेशर स्वामियों को भी सन्देश के माध्यम से सूचित किया जा रहा है कि अवैध कार्याे में लिप्त न हो अन्यथा कार्यवाही होगी। अवैध खनन के विरूद्ध इस कार्यवाही में खान अधिकारी हरिद्वार प्रदीप कुमार, नायब तहसीलदार फेरुपुर रमेश चन्द्र, कानूनगो फेरुपुर सुरेंद्र सिंह, खनिज मोहर्रिर, खनन विभाग माधो सिंह व खनन व राजस्व विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी में पर्यटन की नई उड़ान, ट्रेकिंग-साइक्लिंग से खुले रोजगार के रास्ते
  • बैंक ग्राहकों के लिए राहत : 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल रद्द
  • शेयर बाजार में हफ्ते की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 900 अंक तक टूटा
  • LPU में छात्र प्रदर्शन हिंसक, 10 दिन के लिए कक्षाएं स्थगित
  • उत्तरकाशी में 136 पर्वतारोही फंसे, हेलिकॉप्टरों से रेस्क्यू अभियान तेज
  • उत्तराखण्ड : पहाड़ों पर फंसे 136 ट्रैकर्स
  • उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने से पहले हंगामा, पथराव के बाद आंसू गैस
  • उत्तराखण्ड में भारी बारिश, बर्फबारी और लैंडस्लाइड
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर-मलबे की चपेट में आया पांच वर्षीय बच्चा, मौत
  • विश्व कौशल प्रतियोगिता में भारत का शानदार प्रदर्शन, चिन्यालीसौड़ की रिटेल सेल्स में सानिया जोशी ने देश के लिए जीता सिल्वर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.