शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

 ग्राम औरंगाबाद विकासखण्ड बहादराबाद में सांसद राजस्व ग्राम की बैठक हुई आयोजित, लोकसभा सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने दूरभाष से किया सभा को सम्बोधित

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 9, 2022 7:40 अपराह्न
 
हरिद्वार।  ग्राम औरंगाबाद विकासखण्ड बहादराबाद में शुक्रवार को सांसद राजस्व ग्राम की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक की विशेष बात यह रही कि लोकसभा सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने  दिल्ली में लोकसभा सत्र में प्रतिभाग करते हुये समय निकालकर दूरभाष के माध्यम से राजस्व ग्राम की सभा को लगभग पांच मिनट तक संबोधित किया। हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल ने बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि सांसद आदर्श गांव को मात्र विकास कार्यों की और अन्य योजनापरक दृष्टि से न देखते हुए एक होलस्टिक दृष्टि से देखना उचित होगा, जिसमें मानव विकास के सभी सूचकांक को शामिल किया जाना होगा। उन्होंने कहा कि चाहे बालिकाओं की शिक्षा हो, कुपोषण का मामला हो, सभी पैरामीटर्स पर हम इसे आदर्श ग्राम बनायेंगे।
सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वच्छता की दृष्टि से भी  और आजीविका की दृष्टि से भी हम समस्त संसाधनों को अपनायेंगे, जिससे गांव उत्पादन में, स्वरोजगार आदि मेें आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने कहा कि इसको देखते हुये एक विशेष ड्राइव चलाना होगा और समस्त विभागों को अपनी पूरी शक्ति से जुटते हुये इस गांव को आदर्श गांव बनाना होगा। ग्रामीणों ने सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के दूरभाष के माध्यम से बैठक को सम्बोधित करने की पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
बैठक में जिला विकास अधिकारी ने जानकारी दी कि मनरेगा में यदि कोई व्यक्ति अपना अकुशल श्रम करना चाहता है तो उसके लिए 22000 रूपये की राशि उपलब्ध है। इसके साथ ही यदि वह लघु सीमान्त कृषक है तो उसको सिंचाई की सुविधा के साथ-साथ बीज एवं इनपुट आदि की सुविधा दी जा सकती है। इसके लिये विकास खण्ड में आवेदन किया जा सकता है। एआर कोआपरेटिव ने बैठक में बताया कि दीन दयाल कृषक कल्याण योजना के तहत शून्य प्रतिशत ब्याज पर पांच लाख की धनराशि उपलब्ध है और सहकारी समितियों के माध्यम से संगठित होकर इसका लाभ उठाया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, ए.आर कॉपरेटिव राजेश चौहान, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जी.एम.डी.आई.सी पल्लवी गुप्ता, मुख्य उद्यान अधिकारी नरेन्द्र यादव सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थें।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धामी कैबिनेट के अहम फैसले : रिवर राफ्टिंग की नई नियमावली को मंजूरी, मदरसा बोर्ड का बजट होगा समाप्त
  • चढ़ावे पर सवाल, प्राधिकरण पर बवाल, कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला
  • दस साल से अधूरा कैंपस कॉलेज का सपना
  • देहरादून में ‘बेबी डू डाई डू’ का जादू बरकरार, स्टार कास्ट ने दर्शकों का जताया आभार
  • सीएसआर से बदलेगा उत्तराखंड के अंतिम छोर तक विकास का स्वरूप – मुख्यमंत्री धामी
  • AI शिक्षक प्रशिक्षण में उत्तराखण्ड ने रचा इतिहास
  • उत्तराखंड : एसआईआर के दूसरे चरण में सुनवाई के लिए विशेष कैंम्प
  • यातायात सुधार को डीएम सख्त, देहरादून में बनेगा माइक्रो लेवल मोबिलिटी प्लान
  • आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बने नरेश भट्ट, गांव में रोजगार की नई मिसाल
  • पूरा भुगतान, फिर भी अधूरा निर्माण; आप ने उठाए सवाल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.