शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम हिमांशु खुराना ने UKPSC द्वारा 18 दिसंबर को आयोजित होने वाली परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए ली अधिकारियों सहित सभी नामित सेक्टर मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापकों की बैठक

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 8, 2022 4:45 अपराह्न

चमोली : राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा 18 दिसंबर को आयोजित होने वाली परीक्षाओं के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने अधिकारियों सहित सभी नामित सेक्टर मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापकों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि आयोग द्वारा पुलिस आरक्षी, आईआरबी, अग्निशामक आदि परीक्षाएं कराई जाएंगी। उन्होंने निर्देशित किया कि जिले में चिन्हित परीक्षा केन्द्रों पर फर्नीचर, बिजली, पानी, शौचालय सहित सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतेजाम सुनिश्चित किए जाए।

परीक्षा केंद्रों की वीडियोग्राफी के लिए सीसीटीवी कैमरों की उचित व्यवस्था रखें। घड़ी, स्मार्ट वाच, मोबाइल फोन एवं गैजेट्स परीक्षा केंद्रों पर पूर्ण प्रतिबंधित रहेंगे। दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले परीक्षार्थियों के मोबाइल फोन रखने के लिए अलग से व्यवस्था की जाए। एसडीएम एवं पुलिस उपाधीक्षक अपने क्षेत्रान्तर्गत परीक्षा केन्द्रों पर व्यवस्थाओं का स्वयं निरीक्षण करें। कही पर कुछ आवश्यकता है तो संज्ञान में लाया जाए। कोचिंग सेंटरों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जाए। उन्होंने परीक्षा संपन्न कराने के लिए नियुक्त सभी अधिकारियों को संवदेनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। बैठक में परिवहन अधिकारी के उपस्थित न रहने पर कारण बताओं नोटिस भी जारी किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ. दीपक सैनी, प्रभारी पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल, सीईओ कुलदीप गैरोला सभी तहसीलों से एसडीएम तथा सभी नामित सेक्टर मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापक उपस्थित थे।

 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार में 36 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
  • SIR के दूसरे चरण में ERO व AERO लगाएंगे सुनवाई के लिए विशेष कैंम्प, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में देश की पहली “Land Border District SPs Conference-2026” नई दिल्ली में आयोजित, डीजीपी दीपम सेठ सहित उत्तराखण्ड के पांचों अन्तरराष्ट्रीय सीमावर्ती जनपदों के पुलिस अधीक्षकों ने किया प्रतिभाग
  • उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में टिहरी लेक ग्लोबल डेस्टिनेशन को लेकर हुई हाई पॉवर कमेटी की बैठक आयोजित
  • पहाड़ में समृद्धि की नई इबारत : आधुनिक खेती से स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की मिसाल बने पौड़ी के नरेश भट्ट
  • मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन शुरू, 14 अगस्त तक कर सकेंगी आवेदन
  • पौड़ी गढ़वाल : जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में मिलेगी अब बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • एडीएम वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में एनसीओआरडी बैठक आयोजित, नशा मुक्ति केंद्रों की मॉनिटरिंग व मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी निगरानी के दिए सख्त निर्देश
  • केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू देहरादून में 11 जुलाई को पांच दिवसीय “लोक संवर्धन पर्व” का करेंगे उद्घाटन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.