शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुस्लिम महिलाओं का चुनाव लड़ना हराम, क्या मर्द बचे नहीं – शाही इमाम

अहमदाबाद के शाही इमाम का विवादित बयान, कहा-मुस्लिम महिलाओं को टिकट देना इस्लाम के खिलाफ

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 4, 2022 10:17 अपराह्न

हम हिजाब को महफूज नहीं रख सकेंगे, इससे हमारा मजहब कमजोर होगा

अहमदाबाद : अहमदाबाद की जामा मस्जिद के शाही इमाम शब्बीर अहमद सिद्दीकी ने चुनावों में मुस्लिम महिलाओं को टिकट देने पर आपत्ति जताते हुए इसे इस्लाम के खिलाफ बताया है। सिद्दीकी ने कहा कि इससे इस्लाम को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने मुस्लिम महिलाओं के चुनाव लड़ने को हराम बताया और कहा-क्या टिकट के लिए कोई मर्द नहीं बचा है? शाही इमाम शब्बीर अहमद सिद्दीकी ने कहा कि अभी यहां लोग नमाज पढ़ रहे हैं। क्या एक भी औरत नजर आई? इस्लाम में सबसे ज्यादा अहमियत नमाज को है। अगर औरतों का इस तरह से लोगों के सामने आना इस्लाम में जायज होता तो उनको मस्जिद आने से नहीं रोका जाता। रोका इसलिए जाता है कि औरत का इस्लाम में एक मकाम है। इसलिए जो कोई भी औरतों को टिकट देते हैं, वे इस्लाम के खिलाफ बगावत करते हैं। इस्लाम के खिलाफ उनका ये अमल है। क्या मर्द नहीं हैं, जो आप औरतों को ला रहे हैं? इससे हमारा मजहब कमजोर होगा। क्योंकि कल कर्नाटक में हिजाब का मसला चला और हंगामा हुआ।

उन्होंने कहा कि अब जाहिर बात है अगर आप अपनी औरतों को एमएलए या काउंसलर आदि बनाएंगे तो उससे क्या होगा? हम हिजाब को महफूज नहीं रख सकेंगे। ये मसला नहीं उठा पाएंगे, क्योंकि हुकूमत कहेगी कि आपकी औरतें तो अब असेंबली और पार्लियामेंट में आ रही हैं। स्टेज पर अपील कर रही हैं। चुनाव में वोट के लिए घर-घर जा रही हैं। हिंदुओं और अन्य लोगों के घर भी जाना पड़ेगा। शाही इमाम ने कहा कि इस्लाम में औरत की आवाज भी औरत है, इसलिए मैं इसका सख्त विरोधी हूं। आपको चुनाव लड़ना है तो मर्द को दीजिए टिकट, जहां मजबूरी नहीं है। अगर ऐसा कोई कानून होता कि औरतें ही उस सीट से लड़ सकती हैं तो वहां आप एक मजबूरी कह सकते थे, लेकिन यहां कोई मजबूरी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मैं देख रहा हूं कि दिल्ली के निकाय चुनाव में लड़कियों का आगे किया जा रहा है। अब मेरा ख्याल है कि इनका कहना ये है कि घरों में औरतों की ज्यादा चलती है। अगर औरतों को कब्जे में ले लो तो पूरा परिवार कब्जे में आ जाएगा। इसके अलावा और कोई मकसद समझ में नहीं आता है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • बदरीनाथ से गोदियाल ने भरी हुंकार, न्याय के लिए सरकार को ललकार
  • सिलाई के हुनर से संवरी सुशीला देवी की जिंदगी, अब हर माह कमा रहीं ₹10 से ₹15 हजार
  • उत्तराखण्ड में 108 एम्बुलेंस सेवा में होगा बड़ा बदलाव, तत्काल बदले जाएंगे 50 पुराने वाहन
  • अपर निदेशक डॉ. बीएस जंगपांगी ने राजकीय पशु चिकित्सालय श्रीनगर का किया औचक निरीक्षण, टीकाकरण लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने के दिए निर्देश
  • रेखा आर्या और पति के विवाद पर सीएम धामी के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल
  • उत्तराखंड के हिमालय में दबा है बड़े भूकंप का खतरा, रिपोर्ट में खुलासा…हर साल जमा हो रहा टेक्टोनिक तनाव
  • देहरादून में अवैध निर्माणों पर MDDA का बड़ा एक्शन, छह जगहों पर सीलिंग
  • आग की लपटों के बीच डटीं रश्मि-सुदाक्षी, मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा
  • प्रदेशभर में भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान – सीएम धामी
  • रीतिका रावत का उत्तराखण्ड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.