शनिवार, अगस्त 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एडीएम पीएल शाह ने ली अधिकारियों की बैठक, जिले में 18 वर्ष आयुवर्ग के सम्भावित 42196 युवाओं के नाम वोटरलिस्ट में सम्मिलित किये जाने का लक्ष्य

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 26, 2022 7:24 अपराह्न
हरिद्वार : भारत निर्वाचन आयोग व राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशो के क्रम में विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में पुनरीक्षण अवधि के दौरान 18 वर्ष की आयु के सभी युवाओं के नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित किये जाने संबंधी तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीएल शाह ने जिला कार्यालय में रेखीय विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। जनपद हरिद्वार हेतु 18 वर्ष आयुवर्ग के सम्भावित 42196 युवाओं के नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित किये जाने का लक्ष्य है। जिसके सापेक्ष अतिथि तक  केवल 1783  (4.23%) युवाओं के प्रारूप-6 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा एकत्र किये गये हैं। उन्होंने कार्यप्रगति की धीमी गति पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि रेखीय विभाग आपसी समन्वय के कार्य करते हुए समय से लक्ष्य प्राप्त करें।
अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 03 व 04 दिसम्बर, 2022 (शनिवार एवं रविवार) को विशेष अभियान चलाकर युवाओं से प्रारूप-6 भरवाकर प्राप्त करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए  कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा -निर्देशों के अनुरूप सम्भावित मतदाताओं के अन्तर्गत 18-19 आयुवर्ग के नामांकन को प्रोत्साहित करने एवं बढाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखे। कहा कि  18-19 आयुवर्ग के सम्भावित निर्वाचकों में अधिकांश हिस्सा शैक्षिक संस्थानों का है, इसलिए आयोग युवा / सम्भावित मतदाताओं के पंजीकरण में शिक्षण संस्थानों की सक्रिय भागीदारी से अधिक से अधिक संख्या में युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लक्ष्य को प्राप्त किया जाना है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के समस्त इण्टर कॉलेज/तकनीकी शिक्षण संस्थान एवं अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में विशेष कैम्प लगाकर समस्त अर्ह युवाओं के प्रारूप-6 भरकर प्राप्त करें। इस हेतु  समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने क्षेत्रान्तर्गत अवस्थित समस्त इण्टर कॉलेज/ तकनीकी शिक्षण संस्थान एवं अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य/ प्रधानाचार्यों से सम्पर्क कर एक समर्पित ए.ई.आर.ओ. की निगरानी में टीम गठित कर 29 नवम्बर 2022 से तिथिवार कार्यक्रम निर्धारित कर तदनुसार सभी अर्ह युवाओं के प्रारूप-6 भरकर प्राप्त कर लें।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार फोटोयुक्त विधान सभा निर्वाचक नामावलियों का 01 जनवरी, 2023 की अर्हता तिथि के आधार पर 09 नवम्बर, 2022 को आलेख्य प्रकाशन किया जा चुका है। जबकि 09 नवम्बर से 08 दिसम्बर 2022 तक बी.एल.ओ. द्वारा दावे / आपत्तियां प्राप्त की जायेंगी।  एसडीएम वैभव गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक, डीपीआरओ अतुल प्रताप, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सहगल तहसीलदार रेखा आर्य व दयाराम आदि उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, धौलास में प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
  • मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
  • एसएसपी के नेतृत्व में आमजन की सुरक्षा को प्रतिबद्ध दून पुलिस
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – जन्म नहीं, श्रेष्ठ कर्म बनाते हैं व्यक्ति को महान
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, त्रुटिरहित एसआईआर के लिए डीएम के निर्देश, बीएलओ को मिलेगा फ्लोचार्ट-चेकलिस्ट
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में औषधीय एवं सुगंधित पौधों के रोपण से पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को मिल रही नयी दिशा
  • राहुल गांधी ने देश की जनता और जनादेश का अपमान किया : सीएम धामी
  • हर नोटिस, हर दस्तावेज और हर आख्या होगी पूरी तरह प्रमाणिक व समयबद्ध – संयुक्त मजिस्ट्रेट
  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना : तीसरे दिन 255 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण
  • स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.