रविवार, अप्रैल 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने श्रीपूर्णानन्द स्पोर्टस् स्टेडियम मुनिकीरेती में अन्डर-17 वर्ष बालक राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन कर किया शुभारम्भ

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 26, 2022 5:24 अपराह्न
टिहरी : महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य द्वारा आज श्रीपूर्णानन्द स्पोर्टस् स्टेडियम मुनिकीरेती में अन्डर-17 वर्ष बालक राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन कर शुभारम्भ किया गया। खेल निदेशालय उत्तराखण्ड के सौजन्य से एवं जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल के मार्ग दर्शन में जिला खेल कार्यालय नरेन्द्रनगर टिहरी गढ़वाल द्वारा 26 नवम्बर, 2022 से 29 नवम्बर, 2022 तक श्रीपूर्णानंद स्पोर्टस स्टेडियम मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल में अन्डर-17 वर्ष बालक राज्य आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया गया तथा इसके उपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा खिलाडियों को खेलों के क्षेत्रों में भी अपना भविष्य बनाने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होनें कहा कि खेलों के माध्यम से खिलाड़ी शारीरिक एवं मानिसक रूप से मजबूत तो होता ही है। इसके साथ-साथ टीम भावना से निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करना सीखता है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी टिहरी गढ़वाल संजीव कुमार पौरी ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य के समस्त जनपद/संस्था की चौदह टीम प्रतिभाग कर रही है। प्रतियोगिता के उदघाटन पर श्रीपूर्णानंद इण्टर कॉलेज मुनिकीरेती की बालिकाओं द्वारा गढ़वाली लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक नरेन्द्रनगर रविन्द्र कुमार चमोली, तहसीलदार नरेन्द्रनगर अध्योया प्रसाद उनियाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी टिहरी गढ़वाल पंकज तिवारी, उप कीड़ा अधिकारी रितु जैन, प्रधानाचार्य श्रीपूर्णानन्द इण्टर कॉलेज मुनिकीरेती अजीतपाल सिंह सहित सुरेन्द्र सिंह चौधरी, सन्तोष राणा, पंकज वाडी, दात्ताराम भट्ट राजपाल राणा, मनोज पोखरियाल, शैलेन्द्र पटवाल, गौरव नेगी, धीरेन्द्र असवाल, डी०एस० चौहान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, नवीन चन्द्र कण्डवाल कॉन्ट्रैक्ट फुटबाल प्रशिक्षक संनत कुमार कॉन्ट्रैक्ट हॉकी प्रशिक्षक, विनय शर्मा कॉन्ट्रेक्ट क्रिकेट प्रशिक्षक, साधूराम, नरेन्द्रसिंह, देवेन्द्र प्रकाश उपस्थित रहे।
जिला क्रीड़ा अधिकारी टिहरी गढ़वाल संजीव कुमार पौरी ने बताया कि आज का प्रथम मैच पिथौरागढ एवं अल्मोडा के मध्य खेला गया जिसमें अल्मोडा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। अल्मोडा की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 47 रन बनाये पिथौरागढ़ की ओर से साहिल रावत ने 02, तनुज कठैत ने 02 विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करते हुए पिथौरागढ़ की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 01 विकेट खोकर मैच जीत लिया। दूसरा मैच ऊधमसिंहनगर एवं महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज देहरादून के मध्य खेला गया। ऊधमसिंहनगर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी की निर्धारित 12 ओवरों में ऊधमसिंहनगर की टीम 85 रन बनाये जिसमें सर्वाधिक विकट प्रियाशु ने तीन, मो० सम ने दो विकेट लिये जिसमे ऊधमसिंहनगर की टीम ने समाचार लिखे जाने तक 12 ओवरों में 85 रन बनाये। कार्यक्रम का संचालन महेश गुसाई सहायक अध्यापक जूनियर हाईस्कूल हिण्डोलाखाल नरेन्द्रनगर ने किया। मैच के निर्णायक कुलदीप कुमार शमशेरसिहं सहगल, सुरेन्द्र पुण्डीर अरशद आलम, विपिन रघुवशी, राजीव कर्तल एवं स्कोरर  विभव शर्मा एवं दीपक रावत ने अहम भूमिका निभाई।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • रात के 10 बजे बल्लू जेल से फुर्र: ‘खलनायक रिटर्न्स’ का फर्स्ट लुक वीडियो आउट
  • अव्यवस्थित पार्किंग के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई, संयुक्त अभियान में 35 वाहनों का चालान
  • उत्तराखण्ड बोर्ड 10वीं में अक्षत गोपाल बने टॉपर
  • वसई में श्री बद्रीनाथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला, भव्य महोत्सव का सफल समापन
  • ज्योतिर्मठ में भू-धंसाव का खतरा बरकरार, मानसून में बढ़ सकती है जमीन खिसकने की रफ्तार
  • बोर्ड परीक्षा में सफल छात्रों को मुख्यमंत्री की शुभकामनाएं, परिजनों को भी दी बधाई
  • पंतनगर सिडकुल में श्रमिकों का प्रदर्शन, पुलिस का बलप्रयोग, कई घायल, कुछ बेहोश
  • बड़कोट महाविद्यालय में विभागीय परिषद का गठन, कविता-पाठ व कहानी-वाचन प्रतियोगिता का आयोजन
  • पौड़ी गढ़वाल : महक ने 96% अंक के साथ प्रदेश में 7वाँ स्थान किया हासिल
  • सनसनीखेज वारदात : STF आरक्षक के घर हमला, पत्नी-बेटे की मौत, दो बच्चियां गंभीर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.