बुधवार, फ़रवरी 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 26, 2022 5:02 अपराह्न
टिहरी : महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण रेखा आर्य द्वारा आज जिला कार्यालय सभागार टिहरी गढ़वाल में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिय गये। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर सभी उपस्थित अधिकारियों को शफ्थ दिलायी गयी।  काबीना मंत्री रेखा आर्य द्वारा क्रमवार विभागों की समीक्षा करते हुये निर्देशित किया गया कि सड़क निर्माण के दौरान सर्वे कार्य में लोक निर्माण विभाग, राजस्व एवं वन विभाग आपसी समन्वय से तिथि निर्धारित कर माह में दो दिन संयुक्त निरीक्षण करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होने कहा कि जनपद टिहरी में आजीविका संर्वधन एवं महिला सशक्तिकरण हेतु मनरेगा/कर्न्वजन में अच्छे उद्देश्य से कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में आये मन्तव्यों एवं सुझावों पर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही शासन स्तर पर भी अग्रिम कार्य किये जायेंगे।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य द्वारा घनसाली के अन्तर्गत घुमेटीधार तथा देवप्रयाग के अन्तर्गत बडियारगढ़, पौड़ीखाल एवं चन्द्रबदनी में मिनी स्टेडियम निर्माण हेतु द्वितीय किश्त जारी करने के सम्बन्ध में दूरभाष पर सम्बन्धित अधिकारी को पत्रावली को चैक कर शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिये गये। बैठक में विधायक घनसाली शक्तिलाल शाह एवं देवप्रयाग विनोद कण्डारी द्वारा विभिन्न विभागों के सम्बन्ध में अपने-अपने मन्तव्य एवं सुझाव दिये गये। वहीं जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल सौरभ गहरवार द्वारा बाल विकास के तहत वन स्टॉप सेन्टर, वात्सल्य योजना आदि में पंजीकृत बच्चों की कॉउन्सलिंग हेतु काउन्सलर नियुक्त करने की अपेक्षा की गयी। बैठक मे खाद्य विभाग, खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग, मनरेगा, बाल बिकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, सिंचाई, चिकित्सा, पेयजल आदि विभागों के विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रस्तुतिकरण के माध्यम से अपनी-अपनी विभागों की प्रगति रिपोर्ट एवं विभागीय संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी। बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत टिहरी गढ़वाल सोना सजवाण, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, सीडीओ मनीष कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, डीएफओ टिहरी वीके सिंह, डीडीओ सुनील कुमार, सीएमओ संजय जैन, सीईओ एलएम चमोला सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
  • आभा आईडी से दून अस्पताल की ओपीडी में भीड़ नियंत्रण, रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; लाइन से मुक्ति, घर से अपॉइंटमेंट, आभा आईडी को मरीजों ने बताया सुविधाजनक
  • जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई से 15 वर्षों बाद THDC विस्थापित परिवार को मिला न्याय, अटक फार्म में आवंटित भूमि पर दिलाया गया कब्जा
  • कुंभ मेले की तैयारियां हुई तेज, ग्राउंड जीरो पर मेलाधिकारी सोनिका, दक्षद्वीप व बैरागी कैंप क्षेत्र का सुबह-सवेरे किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश 
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.