सोमवार, फ़रवरी 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सरकार जीरो पेंडेंसी की नीति पर कार्य रही है तथा समाधान और सरलीकरण जैसे उद्देश्यों को आत्मसात कर रही है – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 21, 2022 3:08 अपराह्न
लैंसडाउन । विधानसभा लैंसडौन के जयहरिखाल के भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया । मुख्यमंत्री ने महान विभूति भक्तदर्शन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी भारतीय स्वतंत्रता में तथा उत्तराखंड राज्य के हित में महत्वपूर्ण भूमिका रही तथा उनको देश और समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि भक्तदर्शन महाविद्यालय ने  कुशल मानव संसाधन को पैदा करने का काम किया तथा इस विद्यालय से अध्ययनरत बहुत से लोग आज राजनीति, सेना, पुलिस, प्रशासन आदि क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कहा कि हम आजादी के अमृत महोत्सव में अपने देश के नायकों को याद कर रहे हैं तथा अपनी उपलब्धियों और भविष्य के सपनों की संभावनाओं को व्यक्त कर रहे हैं, साथ ही इसको अमृत काल के रूप में मना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज भारत की पहचान एक समर्थ और शक्तिशाली भारत के रूप में बनी है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश को प्रत्येक क्षेत्र में एक नया रोडमैप मिला है। कहा कि हमारी उत्तराखंड की सरकार जीरो पेंडेंसी की नीति पर कार्य रही है तथा समाधान और सरलीकरण जैसे उद्देश्यों को आत्मसात कर रही है। कहा कि हमने उत्तराखंड में भर्तियों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की ओर मजबूती से कदम बढ़ाए हैं। भर्तियों में हुई गड़बड़ियों की एसआईटी से जांच करवाकर लगभग 45 लोगों की गिरफ्तारी करवाई है तथा हम अपने बच्चों और युवाओं के साथ किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं करेंगे। साथ ही वर्तमान समय में युवाओं के लिए 7000 से अधिक नियुक्तियां संबंधित विज्ञप्ति निकाली है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने भक्तदर्शन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संबंध में महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने महाविद्यालय में एमए तथा एमएससी हेतु दो पृथक पीजी ब्लॉक का निर्माण करने, एमएससी में भौतिक विज्ञान व गणित तथा एमए में संस्कृत, अंग्रेजी व भूगोल के विभिन्न संकाय खोलने हेतु चरणबद्ध तरीके से आंकलन कराकर उसी अनुरूप आगे कार्य करने को कहा। उन्होंने छात्रा हॉस्टल की चारदीवारी के निर्माण हेतु जिलाधिकारी को निर्देशित किया तथा स्वरोजगारपरक कौशल विकास पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने विकासखंड नैनीडांडा और जयहरीखाल में मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की।  विकासखंड जहरीखाल के चिनबो तथा नैनीडांडा के आशोबाखली में वाटरफॉल निर्माण करने,  जयहरीखाल ब्लाक के अंतर्गत अमटोला पंपिंग योजना की स्वीकृति प्रदान की। नैनीडांडा के गुड्डूगड़ी में पर्यटन स्थल के विकास कार्य की स्वीकृति प्रदान की। नैनीडांडा  तथा रिखणीखाल विकासखंड के अंतर्गत कुमालडीडांडा, बरेही, पीपली, शिलांग, खदरासी, करतिया, तिमाईसैंण, डमालता,  बगेडा, रीखेडा आदि में सिंचाई नेहरों के पुनरुद्धार का कार्य करवाने की स्वीकृति प्रदान की।
उन्होंने द्वारीखाल में सिंगटाली नामक स्थान पर गंगा नदी पर पुल निर्माण संबंधित प्रस्ताव के संबंध में कहा कि इस संबंध में प्रस्ताव को भारत सरकार को प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने दुगड्डा नगरपालिका अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण के संबंध में मानकों के अनुरूप आंकलन कराकर तदनुसार अग्रिम कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर में केंद्रीय विद्यालय निर्माण के संबंध में कहा कि इसकी स्वीकृति के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव प्रेषित किया जाएगा तथा बीन नदी के पुल निर्माण के पूर्व के बने प्रस्ताव पर अग्रिम कार्रवाई करने की बात कही।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भक्त दर्शन की पुत्री मीरा चौहान को सम्मानित किया तथा भक्तदर्शन स्नातकोत्तर महाविद्यालय की स्मारिका का विमोचन भी किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाई गई स्टाल का भी अवलोकन किया । इससे पूर्व हेलीपैड पर भी मुख्यमंत्री को पुलिस विभाग ने सलामी दी । इस दौरान विधायक लैंसडाउन दिलीप महंत तथा यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट ने विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया साथ ही जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा, दीपक भंडारी, प्रशांत कुमार,  नगरपालिका अध्यक्ष दुगड्डा भावना चौहान, उप जिलाधिकारी संदीप कुमार, स्मृता परमार, भक्त दर्शन स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य लवनी राजवंशी सहित संबंधित अतिथिगण, अधिकारीगण तथा सामान्य जनमानस उपस्थित था ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • यमकेश्वर विधानसभा में बदलाव की आहट, समाजसेवी नेगी बनते जा रहे हैं जनता की पहली पसंद
  • नंदाप्रयाग में संत निरंकारी मिशन ने चलाया सफाई अभियान
  • एडवेंचर एंड नेचर स्टडी को नीती घाटी क्षेत्र रवाना छात्रों का दल
  • फूलों की घाटी में कैमरे में कैद हुए कस्तुरी मृग, स्नो लेपर्ड और मोनाल
  • दिल्ली मैराथन में वाण की फ्लाइंग गर्ल भागीरथी जीता रजत पदक
  • खिलाड़ियों, किसानों और युवाओं के प्रति प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता प्रेरणादायक : रेखा आर्या
  • विराट हिंदू सम्मेलन में बोले सीएम धामी, हिंदू समाज की एकता का महापर्व
  • संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में सीएम धामी, छात्रवृत्तियां वितरित
  • दिल्ली मैराथन में चमोली की ‘फ्लाइंग गर्ल’ भागीरथी बिष्ट ने जीता रजत पदक, उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया
  • पहाड़ों में फिर बदला मौसम का मिजाज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.