मंगलवार, जून 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार : डीएम विनय शंकर पाण्डेय ने की जिला, राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित एवं वाह्य सहायतित योजनाओं समीक्षा, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 18, 2022 4:31 अपराह्न
हरिद्वार :  जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिला योजना, राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित एवं वाह्य सहायतित योजनाओं समीक्षा की। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को मार्च 2023 तक अवमुक्त धनराशि का शतप्रतिशत व्यय कर गुणवत्ता के साथ लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिये है। जिला योजना, राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित एवं वाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकरी निर्माणदायी संस्थाओं को निर्देश दिये कि उन्हे जो भी धनराशि आवंटित की गयी उसका वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक शतप्रतिशत उपयोग करते हुए निर्धारित भौतिक उपलब्धि प्राप्त करने के निर्देश दिये हैं। उन्होने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि निर्माण कार्यो में गुणवत्ता की अनदेखी किये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी की जवाबदेही तय की जायेगी।
जिलाधिकारी ने जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को निर्देश दिये कि जिला स्तर पर जो भी शेष धनराशि अवमुक्त की जानी है उसे प्राथमिकता के आधार पर विभागों को अवमुक्त करना सुनिश्चित करें। लोक निर्माण विभाग रुड़की के अधिकारियों के द्वारा बैठक में प्रतिभाग नहीं करने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए निर्देश दिये कि आगामी बैठकों में प्रतिभाग नहीं करने पर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। गंगा प्रदूषण ईकाई द्वारा अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष धीमी प्रगति पर नाराजगी प्रकट करते हुए मुख्य विकास अधिकारी को हर 15 दिन में विभागों की कार्यप्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिये हैं।
जनपद में डीएपी फर्टीलाईजर/खाद् के पादरर्शी व समान रुप से वितरण को लेकर  जिलाधिकारी ने सहकारिता विभाग के अधिकरियों को निर्देश दिये कि आगे डीएपी फअीर्लाईजर का जो भी लॉट/रेक ट्रेन द्वारा यहां आता है इसकी तत्काल सूचना उन्हे प्राथमिकता के आधार पर देना सुनिश्चित करें। जिलाधिकरी ने कहा कि डीएपी फअीर्लाईजर के वितरण की असमानता को लेकर अक्सर शिकायतें प्राप्त होती है जिनका निस्तारण करना उनकी प्राथमिकता में है। कहा कि अगले डीएपी लॉट के किसानों में वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी बनाया जायेगा। इसके अलावा जिलाधिकारी ने बीस सूत्री कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए डी श्रेणी में शामिल विभागों को प्रगति लाते हुए ए श्रेणी प्राप्त करने के निर्देश दिये हैं।
बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नन्दनी ध्यानी ने जिलाधिकारी को विभिन्न योजनाओं की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की जानकारी देते हुए कहा कि जिला योजना के तहत 26 करोड़ 97 लाख की धनराशि विभागों को अवमुक्त की गयी है जिसमें से लगभग 40 प्रतिशत व्यय किया गया है। इसी प्रकार राज्य सैक्टर के तहत अवमुक्त 255 करोड के सापेक्ष 86 प्रतिशत, केन्द्र पोषित योजना के तहत अवमुक्त 291 करोड़ के सापेक्ष 88 जबकि वाह्य सहायतित योजना के तहत अवमुक्त 45 करोड़ के सापेक्ष 23 प्रतिशत वित्तीय प्रगति शामिल है।बैठक में सीडीओ प्रतीक जैन, पीडी डीआरडीए विक्रम सिंह, डीडीओ वेद प्रकाश, जिला शिक्षाधिकारी बैसिक एसपी सेमवाल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी एसएस यादव, डीपीआरओ अतुल प्रताप, जिला उद्यान अधिकारी नरेन्द्र यादव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सकों ने दिया महिला को जीवनदान, स्तन की संरचना को सुरक्षित रखते हुए 12.5 किलोग्राम का फुटबॉल के आकार का फायलोड्स ट्यूमर हटाया
  • अपराधियों के हौसले बुलंद, देहरादून में वकील की गोली मारकर हत्या
  • अमेरिका-ईरान समझौता : कौन झुका, किसे मिला फायदा और भारत पर क्या होगा असर?
  • उत्तराखंड : अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो-वीडियो मामले में BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड ने रचा इतिहास, नेपाल को भेजा 05 टन हिमालयन ट्राउट मछली का पहला निर्यात कंसाइनमेंट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, मत्स्य पालकों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के द्वार
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • गर्मी से राहत का ठिकाना बना गुच्चुपानी, वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़; सैलानियों को अपनी ओर खींच रहीं प्राकृतिक गुफाएं, ठंडा जल और मनमोहक वादियां
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.