शनिवार, मई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बिहार केसरी स्व० डॉ० श्रीकृष्ण सिंह जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 21, 2022 10:40 अपराह्न
बिहार ब्यूरो
पटना : बिहार केसरी स्व० डॉ० श्रीकृष्ण सिंह जी की जयंती के अवसर पर राजकीय जयंती समारोह का आयोजन पटना में मुख्य सचिवालय के प्रांगण में स्थित डॉ० श्रीकृष्ण सिंह जी की प्रतिमा स्थल के निकट की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री महेश्वर हजारी, वित्त सह संसदीय कार्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, परिवहन मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मो० आफाक आलम, विधायक श्री अनिल कुमार, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, विधान पार्षद श्री सौरभ कुमार, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव श्री अरविन्द कुमार सिंह सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी बिहार केसरी स्व० डॉ० श्रीकृष्ण सिंह की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन, कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात् पत्रकारों द्वारा नगर निकाय चुनाव में आरक्षण से संबंधित पूछे गये प्रश्न का जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि अति पिछड़े वर्ग का रिजर्वेशन रहना चाहिए, वो जरूरी है। आयोग बन गया है, वो सभी चीजें देखेगा। वर्ष 1978 में इस देश में सबसे पहले बिहार में ही जननायक कर्पूरी ठाकुर जी ने ओ०बी०सी० और ई०बी०सी० दोनों के लिए आरक्षण देने का काम किया था। उनके समय का यह काम किया हुआ है। बाद में वर्ष 2000 में तत्कालीन सरकार ने ओ०बी०सी० के लिए आरक्षण देने का काम किया था। वर्ष 2005 में जब हमलोगों को मौका मिला तो हमने उसमें कहा कि ओ०बी०सी० में सिर्फ ई०बी०सी० को आरक्षण देंगे। सभी दल के लोगों से विचार-विमर्श करने के बाद यह काम हुआ है। अति पिछड़े के लिए तो यह वर्ष 2006 में ही जब पहली बार पंचायत का चुनाव हुआ तब किया गया था और वर्ष 2007 में नगर निकायों के लिए भी उसी प्रकार का कानून बनाकर आरक्षण दिया गया । बहुत लोगों ने इसे चुनौती दी थी कोर्ट में, लेकिन हाईकोर्ट ने तो बिल्कुल सरकार का जो निर्णय था, उसको सही कहा और सुप्रीम कोर्ट का भी फैसला आया कि ठीक है। यहां तो चार बार पंचायत का चुनाव इसी तरीके से हुआ और तीन बार नगर निकाय का भी चुनाव हो चुका है। अति पिछड़ों को आरक्षण क्यों नहीं मिलना चाहिए? शहरी इलाके में तो सबको मालूम है कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अलावे जो अति पिछड़े वर्ग के लोग हैं वे सबसे ज्यादा गरीब हैं, उनको आरक्षण जरूर मिलना चाहिए। इससे लोगों को अवसर मिलता है, लोग उससे आगे बढ़ेंगे। हमने कहा कि ठीक है अगर इसमें कोई बात है तो आयोग बना दिया गया है वो फिर से सब कुछ आकलन करके और अध्ययन करके इसे देखेगा और जो उनकी रिपोर्ट आएगी उसी के आधार पर निर्णय लिया जाएगा और उसी के आधार पर चुनाव होगा। दुबारा हाईकोर्ट में सारी बातों को रखा जाएगा।
डी०जी०पी० को फर्जी फोन कॉल कर के झांसे में लेने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब इस बात का पता चला कि कोई गड़बड़ आदमी फर्जी कॉल कर रहा है तो उसपर ऐक्शन लिया गया और कानूनी कार्रवाई की गई है। श्री प्रशांत किशोर के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आप कृपा करके उनके बारे में मुझसे सवाल नहीं पूछा करें। हमने कुछ लोगों को कितनी इज्जत दी लेकिन उनलोगों ने मेरे साथ कितना दुर्व्यवहार किया। बेरोजगारी के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग बहुत तेजी से काम कर रहे हैं। आज ही कई लोगों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। हमलोग रोजगार की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ानेवाले हैं। सब कुछ उसी के लिए किया जा रहा है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी से मिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रतिनिधि मंडल, आश्वासन पर हड़ताल स्थगित
  • नगाण गांव में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का किया उल्लेख
  • कुंभ मेला-2027 : यातायात प्रबंधन बहुआयामी रणनीति पर कामऔर संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष फोकस
  • श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों का हो शीघ्र निर्माण – डॉ. धन सिंह रावत
  • नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव – डॉ. धन सिंह रावत
  • मानसून से पहले उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात, सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल परीक्षण, राज्य ने जल्द लागू किए जाने के लिए की थी पैरवी, मुख्यमंत्री ने जताया केंद्रीय गृह मंत्री का आभार, कहा-उत्तराखण्ड के लिए वरदान साबित होगी यह तकनीक
  • गोट वैली से बदली तकदीर : देवन गांव की पूजा कंडारी बनीं आत्मनिर्भर, पशुपालन बना सहारा
  • हरिद्वार में विवाद, गंगा में कुत्ते का स्नान और मछलियों का शिकार
  • उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
  • उत्तराखंड भाजपा में चुनावी मंथन तेज, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय दौरा तय
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.