रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आईआईटी जोधपुर में डीआरडीओ द्वारा डीआरडीओ-इंडस्ट्री-एकेडेमिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना

 रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में आईआईटी जोधपुर ने डीआरडीओ से सहमति करार पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत शिक्षा उद्योग जगत और डीआरडीओ अनुसंधान प्रयोगशालाओं के परस्पर सहयोग से विभिन्न कार्यक्षेत्रों में लक्षित अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए उत्कृष्टता का केंद्र स्थापित किया जाएगा।

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 21, 2022 4:12 अपराह्न
देहरादून : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के साथ 20 अक्टूबर 2022 को एक सहमति करार (एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत आईआईटी जोधपुर में डीआरडीओ-इंडस्ट्री-एकेडेमिया उत्कृष्टता का केंद्र (डीआईए-सीओई, आईआईटी जोधपुर) स्थापित किया जाएगा। इस अवसर की शोभा बढ़ाते हुए मौजूद राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री, भारत सरकार के समक्ष  प्रोफेसर शांतनु चौधरी, निदेशक, आईआईटी जोधपुर और डीआरडीओ गांधीनगर के सचिव ने सहमति करार किए। डीआरडीओ के साथ आईआईटी जोधपुर के सहमति करार के बारे में आईआईटी जोधपुर के निदेशक प्रो शांतनु चौधरी ने बताया इस सहमति करार से आईआईटी जोधपुर और उद्योग जगत के बीच मजबूत संबंध बनेगा जिसके तहत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रौद्योगिकी का विकास किया जाएगा। यह केवल वर्तमान भारत के लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए भावी प्रौद्योगिकियों के विकास में सहायक होगा जो आधुनिक युद्धक्षेत्र की व्यावहारिक जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रेरित होगा।’’
डीआरडीओ के अनुदान से स्थापित आईआईटी जोधपुर में उत्कृष्टता का केंद्र दोनों संगठनों के सहयोग से निर्धारित कार्य क्षेत्रों अनुसंधान करेगा। डीआरडीओ की विभिन्न प्रयोगशालाओं के सहयोग और फिर उद्योग जगत एवं अन्य शैक्षिक अनुसंधान संस्थानों के साथ मिल कर आईआईटी जोधपुर के फैकल्टी और विद्यार्थी शोध करेंगे। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मुख्य रूप से निम्नलिखित कार्यक्षेत्रों में लक्षित अनुसंधान किए जाएंगे
  •  डेजर्ट वेलफेयर टेक्नोलॉजीज
  • फ्यूचरिस्टिक ओमनी मोबिलिटी सिस्टम्स
  • इन्फॉर्मेशन और वारगेमिंग टेक्नोलॉजी़ के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • इसके साथ ही यह सेंटर डीआरडीओ के निर्धारित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पहलों पर भी कार्य करेगा।
आईआईटी जोधपुर विभिन्न रणनीति और युद्ध कौशल से सीधे जुड़े कई डोमेन में विशेषज्ञता रखता है जैसे कि डेजर्ट ऑपरेशंस के लिए टेक्नोलॉजीज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑगमेंटेड रियलिटी वर्चुअल रियलिटी मोबिलिटी तथा स्वदेशी और विशिष्ट प्रौद्योगिकयों के विकास में उपयोगी रोबोटिक्स जो वारगेमिंग, सूचना युद्ध और फ्युचरिस्टिक ओमनी मोबिलिटी सिस्टम जो जमीन हवा और पानी जैसे विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में कार्य सक्षम हैं। आईआईटी जोधपुर अपने इन गुणों की वजह से सीओई की स्थापना के लिए डीआरडीओ के सामने सबसे अच्छा विकल्प बन गया।
डीआईए – सीओई, आईआईटी जोधपुर के प्रमुख एक निदेशक होंगे। निदेशक की नियुक्ति सेंटर का एक शासी निकाय करेगा जिसके अध्यक्ष डीआरडीओ के अध्यक्ष होंगे और आईआईटी जोधपुर के निदेशक सह-अध्यक्ष होंगे। शासी निकाय के सदस्य आईआईटी जोधपुर के निदेशक के नामित वरिष्ठ शिक्षाविद, आईआईटी जोधपुर के डीन (शोध एवं विकास) और रजिस्ट्रार होंगे। अनुसंधान सलाहकार बोर्ड में आईआईटी जोधपुर के सदस्य भी होंगे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी सरगर्मियां तेज, यमकेश्वर में “स्थानीय चेहरे” की मांग हुई मुखर, चर्चाओं के केंद्र में कस्याली गाँव के वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत सिंह नेगी का नाम
  • राजपुर रोड के वीआईपी इलाके में एमडीडीए का बड़ा प्रहार, तीन अवैध डुप्लेक्स सील, नक्शा स्वीकृत कराए बिना चल रहा था निर्माण, हुई कार्रवाई
  • निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण – डाॅ. धन सिंह रावत
  • हरिद्वार में खुला उत्तराखंड का पहला “हिलांस” रिटेल आउटलेट, महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगा स्थायी बाजार
  • #DhamiKe5Saal बना देशभर में नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड, जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर
  • उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी एसआईआर को लेकर जानकारी
  • 07 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम, देहरादून में 1.90 लाख मतदाताओं ने अभी तक नहीं कराया सत्यापन, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जारी की अंतिम अपील
  • रुड़की में गंदे पानी और अनियमित आपूर्ति पर जल संस्थान के खिलाफ पार्षदों का हल्लाबोल
  • सेवा पखवाड़े में जिला अस्पताल में लगा स्वास्थ्य शिविर
  • चमोली में सेवा पखवाड़े का आगाज, 30 से अधिक विभागों ने लगाए जनसेवा स्टॉल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.