शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पोलिंग पार्टियों को दिया गया द्वितीय प्रशिक्षण, मतदान कार्मिकों को वोटिंग के दिन प्रयोग में आने वाली सामान्य सामग्री का किया गया वितरण

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 21, 2022 6:26 अपराह्न
हरिद्वार : त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2022 के सफल सम्पादनार्थ, की जा रही तैयारियों के क्रम में बुधवार को बीएचईएल, रानीपुर तथा आईआईटी रूड़की के कन्वेंशन हॉल में को पोलिंग पार्टियों का द्वितीय प्रशिक्षण के साथ ही मतदान कार्मिकों मतदान के दिन प्रयोग में आने वाली सामान्य सामग्री(थैलों) का भी वितरण किया गया।  मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पीएल शाह ने बीएचईएल, रानीपुर एवं आईआईटी रूड़की के कन्वेंशन हॉल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों का निरीक्षण किया तथा दिशा-निर्देश दिये।
प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिकों को, मतदान स्थल पर कौन-कौन उपस्थित रह सकते हैं, दिव्यांग मतदाता को मताधिकार के समय दी जाने वाली सुविधा, पर्दानशीं महिला की पहचान, निष्पक्ष तथा पारदर्शी निर्वाचन के लिये नियुक्त पर्यवेक्षकों के मतदान स्थल पर आने पर उनके द्वारा चाही गयी सूचना की जानकारी देना, मतदान के दिन विशेष प्रकार के प्रकरण आने पर उनका किस तरह से निदान करना है, मतदान की गोपनीयता बरकरार रखना, पीठासीन अधिकारी की डायरी, टेण्डर वोट, मतदान का समय पूरा हो जाने पर अपनाई जाने वाली प्रक्रिया, मतपत्र लेखा तैयार करना, संग्रहण केन्द्र पर सामग्री जमा करना आदि के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिकों ने, मत पेटियों के सम्बन्ध में क्या-क्या सावधानियां बरतनी है, मत पेटियों को कैसे खोला जाना है, कैसे बन्द करना है तथा उन्हें सील करने की क्या प्रक्रिया है, के सम्बन्ध में वीडियो फिल्म से जानकारी प्राप्त करने के साथ ही ट्रेनिंग स्थलों पर रखे गये मत पेटियों के माध्यम से भी स्वयं ही मत पेटियों को खोलना, बन्द करना, सील करना आदि के सम्बन्ध में विस्तार से उपस्थित ट्रेनरों से जानकारी प्राप्त की।
अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व)/नोडल अधिकारी/कार्मिक व्यवस्था/प्रशिक्षण, त्रि-स्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2022 बीर सिंह बुदियाल ने बताया कि आज के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में कुल 2725 कार्मिकों के सापेक्ष कुल 2642 कार्मिक उपस्थित हुये तथा 83 कार्मिक अनुपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित कार्मिकों को हिदायत दी है कि वे दिनांक 22 एवं 23 सितम्बर,2022 को आहूत प्रशिक्षण में अपने चयनित स्थल में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि यदि अनुपस्थित कार्मिक आगामी दिवसों में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण में प्रतिभाग नहीं करते हैं, तो निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में घोर लापरवाही मानते हुये ऐसे कार्मिकों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। प्रशिक्षण स्थल पर मतदान कार्मिकों को मतदान के दिन प्रयोग में आने वाली सामान्य सामग्री(थैलों) का भी वितरण किया गया, जिन्हें उन्होंने एक-एक करके मिलान कर प्राप्त किया।  इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, सहायक परियोजना निदेशक नलनीत घिल्डियाल, सचिव रेडक्रास डॉ. नरेश चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी(बेसिक) एसपी सेमवाल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • बदरीनाथ से गोदियाल ने भरी हुंकार, न्याय के लिए सरकार को ललकार
  • सिलाई के हुनर से संवरी सुशीला देवी की जिंदगी, अब हर माह कमा रहीं ₹10 से ₹15 हजार
  • उत्तराखण्ड में 108 एम्बुलेंस सेवा में होगा बड़ा बदलाव, तत्काल बदले जाएंगे 50 पुराने वाहन
  • अपर निदेशक डॉ. बीएस जंगपांगी ने राजकीय पशु चिकित्सालय श्रीनगर का किया औचक निरीक्षण, टीकाकरण लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने के दिए निर्देश
  • रेखा आर्या और पति के विवाद पर सीएम धामी के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल
  • उत्तराखंड के हिमालय में दबा है बड़े भूकंप का खतरा, रिपोर्ट में खुलासा…हर साल जमा हो रहा टेक्टोनिक तनाव
  • देहरादून में अवैध निर्माणों पर MDDA का बड़ा एक्शन, छह जगहों पर सीलिंग
  • आग की लपटों के बीच डटीं रश्मि-सुदाक्षी, मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा
  • प्रदेशभर में भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान – सीएम धामी
  • रीतिका रावत का उत्तराखण्ड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.