गुरूवार, मई 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जज्बे को सलाम : शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रहे है शिक्षिका निधि रावत के कार्य

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 10, 2021 10:27 अपराह्न

कोटद्वार (शैलेंद्र सिंह) : समाज का पथप्रदर्शक शिक्षक ही होता है। वह बच्चों को संस्कारों में ढालता है और हार को जीत में बदलना सिखाता है। हमारे जीवन को संवारने वाले शिक्षकों ने कोरोना काल में भी महती भूमिका निभाई है। वे अपनी मूल जिम्मेदारी को निभाते हुए समाज को संक्रमण से बचाने के लिए जागरूक कर रहे थे। शिक्षकों के इस त्याग को हम नकार नहीं सकते हैं । कोरोना काल के लाॅकडाउन में प्रशासन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी करने के दौरान वे अपने विद्यार्थियों को भी गाइड कर रहे थे। उन्हें अच्छे-बुरे के बीच फर्क करना सिखा रहे थे, साथ ही ड्यूटी के समय मौका पड़ने पर ऑनलाइन क्लालेस ले रहे थे। क्योंकि वे शिक्षक के धर्म को अच्छी तरह से समझते हैं । ऐसी ही एक शिक्षिका जोकि राजकीय कन्या इंटर कालेज लालपानी में कार्यरत हैं भी कोरोना काल से अभी तक अपनी तीन जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं । सर्वप्रथम तो वह मां का फर्ज निभा रही हैं दूसरा गणित की अध्यापिका है साथ ही स्कूल के प्रधानाचार्य का फर्ज भी निभा रही हैं ।

राजकीय कन्या इंटर कालेज लालपानी की प्रधानाचार्य निधि रावत ने माह जनवरी 2020 में कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही शिक्षिका निधि रावत को विद्यालय की स्थिति देखकर बहुत दुख हुआ। शिक्षिका ने इस विद्यालय के जीर्णोद्घार करवाने के लिए सपना सोचा कि इस विद्यालय का जीर्णोद्घार होता है तो विद्यालय प्रशासन सहित विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी । वर्तमान में शिक्षिका द्वारा निजी खर्चे से विद्यालय का जीर्णोधार किया जा रहा है जो कि एक अपने में ही प्रशंसनीय कार्य है ।

गणित की शिक्षिका निधि रावत का मानना है कि कोरोना महामारी का शुरूआती दौर काफी चुनौतीपूर्ण था लेकिन इस चुनौतीपूर्ण समय में उन्हें काफी कुछ नया सीखने को भी मिला और विद्यार्थियों को सिखाने का भी सुअवसर मिला। इस दौरान प्रशासन के सहयोग के लिए प्रवासियों पर भी नजर रखी । ऑनलाइन पढ़ाई बच्चों के लिए पूरी तरह से नई थी। बच्चे ऑनलाइन मीटिंग में बोलने से कतराते थे। संकोच करते थे बोलने में। इन सबको देखते हुए कुछ नया करने की जरूरत थी और बच्चों को बातों-बातों में सिखाने की जरूरत थी। ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होने से व्यस्तता भी बढ़ गई थी। अपने बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी भी थी। मुझे मेरे परिवार का पूरा सहयोग मिला, खासकर पति मनोज रावत का जोकि स्वयं कोटद्वार रेलवे में स्टेशन अधीक्षक है । सबके सहयोग से एक मां और शिक्षक की भूमिका अच्छे से निभा पा रही हूं। उन्होंने बताया कि मेरा एक प्रयास रहता है कि मैं जहां पर भी तैनात रहूं वहां के लिए कुछ करूं । इसी के चलते मैंने अपने स्तर से विघालय के जीर्णोद्धार की सोची है जिसमें मेरे पति व अन्य स्टाफ का काफी योगदान रहता है ।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में पहली समीक्षा बैठक आयोजित, परेड ग्राउंड–गांधी पार्क के बीच बनेगी 390 वाहनों की अंडरग्राउंड पार्किंग
  • “गंगा मां” भजन से छाए कोटद्वार के अनूप अन्थवाल, देवभूमि की आस्था को दी नई आवाज, सीएम धामी ने किया शुभारंभ
  • देवभूमि को नशामुक्त बनाने का संकल्प, जिला प्रशासन ने कसी कमर, ड्रग्स सप्लाई चेन तोड़ने को एजेंसियां एकजुट, एडीएम केके मिश्रा ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के साथ की समीक्षा बैठक, स्मारकों के संरक्षण और परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने पेयजल संकट दूर करने के लिए मौके पर जारी किए 25 लाख, जल संस्थान को तीन दिन में जनरेटर लगाने के निर्देश
  • हवा में घुलते जहर से बढ़ रहे अस्थमा के रोगी, एलोपैथिक के अलावा आयुष पद्धति का इलाज भी है कारगर, विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर एम्स के विशेषज्ञों ने दी सलाह
  • देहरादून : SSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार
  • UKPSC ने प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं स्थगित कीं, नई तिथि जल्द जारी होगी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7.56 लाख पेंशनर्स के खातों में भेजे 111.82 करोड़ रुपये
  • उत्तराखंड : BJP के आठ विधायकों पर संकट, सर्वे में कमजोर प्रदर्शन से टिकट पर खतरा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.