बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जौनसार बावर में खुलेगा संगीत केंद्र, जल्द होगी भूमि आवंटित – कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज 

जागड़ा मेले के सफल आयोजन में जुटी टीम को किया सम्मानित, जौनसार-बावर के सिद्धपीठ श्री महासू देवता मंदिर में 30-31 अगस्त को आयोजित ‌ह‌ुआ था मेला 

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 15, 2022 8:44 पूर्वाह्न
देहरादून। पर्यटन व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि जौनसार-बावर संगीत की लोकप्रियता को देखते हुए वहां एक संगीत केंद्र खोला जाएगा। इसके लिए स्थानीय लोगों को जल्दी ही भूमि का आवंटन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पर्यटन व संस्कृति मंत्री ने जौनसार-बावर मेले और महासू देवता के मंदिर पर एक फिल्म बनाने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया। श्री महाराज ने बुधवार को जौनसार-बावर के सिद्धपीठ श्री महासू देवता मंदिर हनोल में जागड़ा मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजकों, मंदिर समिति समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया। मेले का आयोजन गत 30-31 अगस्त को किया गया था।
यहां गढ़ी कैंट स्थित आईएचएम संस्थान के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने कहा कि जागड़ा मेले में हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर समिति, जिला प्रशासन, पुलिस समेत स्वयंसेवकों ने बेहतर व्यवस्थाएं बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन प्रयासों के चलते श्रद्धालुओं को देवदर्शन करने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि अच्छा काम करना अपने में एक सम्मान है। लेकिन इस तरह के सम्मान समारोह आयोजकों को प्रोत्साहित करने का काम करते हैं। उन्होंने आस्था चैनल का विशेष धन्यवाद करते हुए बताया कि चैनल व अन्य ऑनलाइन माध्यम से 170 देशों के करीब 05 करोड़ लोगों ने मेले के लाइव दर्शन किए। जबकि करीब 15 लाख लोगों ने मंदिर के संबंध में गूगल में सर्च किया।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जौनसार-बावर का संगीत बेहद लोकप्रिय है और यहां कलाकारों की संख्या भी अधिक है। इसलिए यहां संगीत केंद्र खोला जाना आवश्यक है। महासू देवता मंदिर, हनोल पर फिल्म बनाने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इससे श्रद्धालुओं व पर्यटकों को जौनसार-बावर की प्रमाणित जानकारी मिल सकेगी। वहीं इस मौके पर लोक गायक करिश्मा शाह, स्वाति रोहिल्ला ने मनभावक गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में देहरादून एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर, मंदिर समिति के अध्यक्ष व उपजिलाधिकारी सौरभ असवाल, विकासनगर, चकराता के तहसीलदार चमन सिंह, नायब तहसीलदार व मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जे.एस. नेगी आदि मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने आईएसबीटी के कायाकल्प को दी रफ्तार, किराये का होगा पुनर्निर्धारण; यात्री सुविधाएं और सुरक्षा होंगी बेहतर
  • सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी; 180 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
  • अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश; समाधान दिवस में 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
  • टीएचडीसी टनल और तमक नाले में रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाएं – कौशिक
  • डाकपत्थर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को कौशल विकास और रोजगार के अवसरों की मिलेगी जानकारी
  • लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों की मांग हुई पूरी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने ग्राम कोटला में 800 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास
  • घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेट बड़ी, 23 अगस्त के बाद सेवा हो जाएगी बाधित
  • बेरोजगार डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
  • आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज करें – आयुक्त
  • टनल रेस्क्यू में तेजी लाने के निर्देश, श्रमिकों के पीएफ की भी होगी जांच
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.