posted on : सितम्बर 15, 2022 8:44 पूर्वाह्न
लैंसडाउन : भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में आज मनाया गया “हिन्दी दिवस” कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य प्रो. डॉ. एसपी मधवाल द्वारा सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया उनके द्वारा बताया गया की 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी संघ सरकार की आधिकारिक भाषा होगी। क्योंकि भारत मे अधिकतर क्षेत्रों में ज्यादातर हिन्दी भाषा बोली जाती थी इसलिए हिन्दी को राजभाषा बनाने का निर्णय लिया और इसी निर्णय के महत्व को प्रतिपादित करने तथा हिन्दी को प्रत्येक क्षेत्र में प्रसारित करने के लिये वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितम्बर को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय हिन्दी-दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर महाविधालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मंच का संचालन डॉ. आरके द्विवेदी जी द्वारा किया गया। व्याख्यान माला के अंतर्गत हिन्दी विभाग के प्रभारी प्राध्यापक डॉ. उमेश ध्यानी द्वारा बताया दुनिया की सबसे प्रसिद्ध ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी (शब्दकोश) में हर साल भारतीय शब्दों को जगह दी जा रही है। ऑक्सफोर्ड ने आत्मनिर्भरता, बापू, सूर्य नमस्कार, आधार, नारी शक्ति और अच्छा शब्द को भी अपने प्रतिष्ठित शब्दकोश में जगह दी है साथ ही उन्होंने हिंदी के इतिहास पर विस्तार से अपने विचार रखे उन्होंने बताया कि हिन्दी भाषा को स्वतंत्र भारत की राज भाषा का दर्जा प्राप्त है इसमें तेजी से विकास हो रहा हे ये बहुत सरल , सहज और आसान भाषा है ।
बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. आरके सिंह द्वारा बताया गया की दक्षिण प्रशांत महासागर क्षेत्र में फिजी नाम का एक द्वीप देश है जहां हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है ,भारत के अलावा मॉरीशस, फिलीपींस, नेपाल, फिजी, गुयाना, सुरिनाम, त्रिनिदाद, तिब्बत और पाकिस्तान में कुछ परिवर्तनों के साथ ही सही लेकिन हिंदी बोली और समझी जाती है। हिंदी विभाग द्वारा “हिंदी दिवस” पर निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की गई और प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया । इस अवसर पर डॉ. कमल कुमार, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. शिप्रा, डॉ. पवनीका चंदोला, डॉ. संजय मदान, डॉ. वरुण कुमार, डॉ. वीके सैनी, डॉ. अजय रावत, डॉ. अभिषेक कुकरेती, डॉ. प्रीति रावत, डॉ. श्रद्धा भारती, डॉ. भगवती प्रसाद पंत, डॉ. नेहा शर्मा, डॉ. शेफाली रावत, डॉ. प्रदीप, डॉ. रेखा यादव, प्रदीप कुमार, अंजली, संतोष आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।



