posted on : सितम्बर 15, 2022 8:44 पूर्वाह्न
कोटद्वार : जनपद पौड़ी गढ़वाल का कस्बा कोटद्वार एक घनी आबादी वाला शहर है। वर्तमान में वाहनो में वृद्धि होने के कारण अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चन्द्र सुयाल द्वारा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने, सड़को पर अवैध अतिक्रमण हटाने के सम्बन्ध में व्यापार मंडल एवं जनप्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम गोष्ठी में उपस्थित सभी का परिचय प्राप्त कर शिकायतें सुनी गयी व सुझाव लिये गये। गोखले मार्ग को छोटे-बड़े वाहनों के आवागमन हेतु खोला गया है जिसमें छोटे चौपहिया वाहन एवं दोपहिया वाहन का संचालन किया जायेगा । गोखले मार्ग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर यदि कोई दुकानदार / व्यापारी अपनी दुकान के सामने फड़ / ठेली / रेड़ी लगाता पाया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
गोखले मार्ग पर यदि कोई वाहन नो-पार्किंग स्थान पर खड़ा पाया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम (MV ACT) के तहत कार्यवाही की जायेगी । फड़ / ठेली / रेड़ी वालों को जिन स्थानों पर लगाने हेतु नगर निगम द्वारा लाईसेन्स नियत किया गया है वह उसी स्थान पर अपनी फड़ /ठेली/ रेड़ी लगायेगा, यदि फड़ /ठेली /रेड़ी वाला व्यक्ति लाईसेन्स में नियत स्थान से अन्यत्र स्थान पर लगाता हुआ पाया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जायेगी । गोखले मार्ग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोई व्यापारी दुकान के बाहर अतिक्रमण करता पाया जाता है तो सम्बन्धित दुकानदार के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी । राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफेद पट्टी के बाहर कोई वाहन सड़क किनारे खड़ा पाया जाता है तो सम्बन्धित वाहन चालक के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी। उपरोक्त व्यवस्था 15 सितम्बर 2022 से लागू की जायेगी जो लगातार नियमित रूप से रहेगी ।
उपरोक्त स्थानों पर थाना कोटद्वार / यातायात कोटद्वार से नियमित रूप से पुलिस / होमगार्ड / पीआरडी कर्म0गण की ड्यूटियां लगायी जायेंगी । उपरोक्त व्यवस्था को और सुगम एवं व्यवस्थित बनाने हेतु नगर निगम कोटद्वार एवं प्रशासन का सहयोग लिया जायेगा । गोष्ठी में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाने हेतु पुलिस का सहयोग करने हेतु अपनी सहमती दी गयी। गोष्ठी में गणेश लाल कोहली पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार, विजय सिंह प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार, शिव कुमार सिंह यातायात निरीक्षक कोटद्वार एवं बृजपाल राजपूत सचिव लघु व्यापार एशोसिएसन उत्तराखण्ड, एहसान अहमद फ्रुट्स एशोसिएसन अध्यक्ष, संजय मित्तल गोखले मार्ग व्यापार संघ अध्यक्ष/नगर कोषाध्यक्ष मौजूद रहे।



