posted on : सितम्बर 7, 2022 5:23 अपराह्न
कोटद्वार : जनपद की कोटद्वार पुलिस ने फोन चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार। 06 सितम्बर 2022 को वादिनी शगुन पुत्री गोपाल सिंह, निवासी आमपड़ाव, कोटद्वार, जनपद पौडी गढवाल ने कोतवाली कोटद्वार पर प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज करायी कि कि दिनांक को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके हाथ से OPPO कम्पनी का मोबाइल छीनकर भाग गया है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0 218/2022, धारा 356 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवंत चौहान द्वारा उक्त चोरी की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग के सफल निस्तारण करने व अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चन्द्र सुयाल, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी कर घटना के त्वरित /शीघ्र अनावरण हेतु मुखबिरों को सक्रिय कर सूचना संकलन के आधार पर 07 सितम्बर 2022 को अभियुक्त फारूख को चर्च रोड़ कोटद्वार के पास से चोरी किये गये मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
अभियुक्त का नाम पता
- फारूख पुत्र शरीफ, निवासी नम्बर- 03 स्कूल के आगे लकड़ी पड़ाव, थाना कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र-19 वर्ष)
बरामद माल का विवरण
- 01 अदद मो0 फोन मय सिम कार्ड
पुलिस टीम
- विजय सिंह – प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार
- उपनिरीक्षक मेहराजुदीन
- आरक्षी 294 नापु0 सतीश शर्मा
- आरक्षी 49 नापु0 धनपाल
- आरक्षी 440 नापु0 अमरजीत सिहं-CIU



