posted on : सितम्बर 7, 2022 5:10 अपराह्न
सतपुली । मंगलवारवार को सतपुली तहसील में आयोजित तहसील दिवस में जिलाधिकारी पौड़ी डॉक्टर विजय कुमार जोगदंडे के समक्ष सतपुली के सामाजिक कार्यकर्ता मनीष खुगशाल स्वतंत्र ने बताया कि सतपुली से दो किलोमीटर दूर स्थित राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में प्रत्येक बुधवार को गर्भवती महिलाओं व बच्चों को लगने वाले टीकाकरण कैंप में गर्भवती महिलाओं व बच्चों को धूप व बारिश में पैदल चलकर आना पड़ता है जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है । उन्होंने कहा कि टीकाकरण कैंप को सतपुली नगर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र में लगवाया जाये जिससे कि लोगो को सरलता हो सके । जिस पर जिलाधिकारी पौड़ी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने त्वरित कार्यवाही करते सम्बधित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए । वही बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र सतपुली में टीकाकरण किया गया जिससे लोगो को सरलता हुई । वहीं आंगनबाड़ी केंद्र में लाइट व पंखा न होने से बच्चे व गर्भवती महिलाओं की परेशानी को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मनीष खुगशाल स्वतंत्र ने जिलाधिकारी पौड़ी डॉ विजय कुमार जोगदंडे से फोन पर वार्ता की जिस पर उन्होंने अगले बुधवार तक समस्या के निवारण का आश्वासन दिया ।



