शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम विनय शंकर पाण्डेय ने विकासखंड बहादराबाद एवं रूडकी में पंचायत चुनाव नामांकन प्रक्रिया की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 6, 2022 5:39 अपराह्न
हरिद्वार : जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने मंगलवार को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2022 के सफल सम्पादनार्थ, ग्राम पंचायत के सदस्यों, ग्राम पंचायत के प्रधानों, क्षेत्र पंचायतों के सदस्यों एवं जिला पंचायत के सदस्यों के निर्वाचन हेतु 06 से 08 सितम्बर,2022 तक चलने वाली नामांकन प्रक्रिया के तहत विकास खण्ड बहादराबाद एवं रूड़की की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय सर्व प्रथम बहादराबाद विकास खण्ड पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे ब्लॉक का भ्रमण किया तथा नामांकन की चल रही प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर एक-दो जगह और वैरिकेटिंग करने तथा आवश्यकतानुसार साइनेज(दिशा सूचक बोर्ड) लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिये ताकि नामांकन के लिये आ रहे उम्मीदवार आसानी से सम्बन्धित काउण्टर आदि स्थानों तक पहुंच सकें। बहादराबाद विकास खण्ड के पश्चात जिलाधिकारी विकास खण्ड रूड़की पहुंचे तथा उन्होंने वहां भी नामांकन की चल रही प्रक्रिया का बारीकी से जायजा लिया एवं नामांकन के लिये स्थापित काउण्टरों का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने नामांकन की व्यवस्थाओं पर सन्तोष व्यक्त किया तथा अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि कोई भी दल अथवा व्यक्ति नामांकन के समय रिटर्निंग अधिकारी/सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय के 200 मीटर के अन्दर कोई भी वाहन कदापि नहीं लायेगा तथा इसके अतिरिक्त नामांकन के समय रिटर्निंग अधिकारी/ सहायक रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में केवल अभ्यर्थी, उसका प्रस्तावक एवं दो अन्य(कुल चार व्यक्ति) ही प्रवेश करेंगे, का कड़ाई से पालन कराया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, प्रशिक्षु आईएएस आशीष मिश्रा, एसडीएम रूड़की विजयनाथ शुक्ल, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी आर.एस. धामी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सादगी, अनुशासन और कार्यकुशलता की मिसाल डीडीओ मनविंदर कौर का हुआ रुद्रप्रयाग स्थानान्तरण, विकास भवन में अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई
  • अतुल शाह के भाजपा में शामिल होने से बदरीनाथ सीट पर बढ़ीं सियासी चर्चाएं
  • ऑपरेशन प्रहार : अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
  • पीएम आवास योजना की सूची पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
  • एकेश्वर में परिवर्तन संकल्प सम्मेलन संपन्न, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, हरक सिंह रावत ने भरा जोश
  • बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण : बीकेटीसी ने दिए जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
  • सूचना विभाग में बड़े स्तर पर प्रमोशन, पढ़िए पूरी खबर किन – किन कार्मिकों की हुई पदोन्नति
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना
  • मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून के डॉक्टरों ने 19 साल की युवती का रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया
  • डीएम आशीष कुमार भटगांई ने खतरनाक बैंडों का किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को लगायी फटकार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.