posted on : सितम्बर 6, 2022 3:34 अपराह्न
कोटद्वार । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार की समाजशास्त्र विभाग प्रभारी डॉ. तनु मित्तल को शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्थान सेवा समिति कोटद्वार ने शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया । विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण एवं समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट गढ़वाली ने डॉ तनु मित्तल को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया । समिति ने डॉ. तनु मित्तल को उच्च शिक्षा में किए जा रहे उनके योगदान जिसमें की उनके द्वारा प्रशासनिक सेवा को छोड़कर उच्च शिक्षा में किए जा रहे सराहनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. तनु मित्तल ने बताया कि विगत वर्ष उनका उत्तराखंड पीसीएस में चयन हुआ था। जिसमें उनको जिला सूचना अधिकारी के पद पर कार्य करने का अनुभव प्राप्त हुआ लेकिन उन्होंने छात्र छात्राओं के हित हेतु अपनी प्रशासनिक सेवा का त्याग कर उच्च शिक्षा को अपने भविष्य के रूप में चुना। बताया कि मैं प्रतिवर्ष छात्र छात्राओं को निशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराती हूं । जिसके प्रतिफल में कई छात्र छात्राओं का समाजशास्त्र विषय में यूजीसी नेट एवं लोक सेवा आयोग से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन हुआ है। बताया कि वह कोटद्वार नगर की पुलिस प्रशासन की ऐच्छिक समिति के सदस्य के रूप में भी तत्परता से कार्य कर रही हैं। डॉ तनु मित्तल को सम्मान मिलने से छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल है।


