शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

46 वाँ सिद्धपीठ माँ कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के आयोजन को लेकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एवं डीएम डॉ. सौरभ गहरवार ने ली बैठक, मेले के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न समितियों का गठन

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 5, 2022 6:19 अपराह्न
टिहरी : गढ़वाल का सुप्रसिद्ध नरेन्द्रनगर में आयोजित होने वाला 46 वाँ सिद्धपीठ माँ कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के आयोजन को लेकर आज नगर पालिका परिषद् नरेन्द्रनगर के टाउन हॉल में वन एवं तकनीकी शिक्षा, भाषा एवं निर्वाचन मंत्री उत्तराखण्ड सरकार सुबोध उनियाल की अध्यक्षता तथा जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। 08 दिवसीय इस मेले का उदघाटन 26 सितम्बर, 2022 को होगा, जबकि समापन 03 अक्टूबर, 2022 को किया जाएगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न समितियों का गठन किया गया।
वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी नरेन्द्रनगर में आगामी शरदकालीन नवरात्रों के शुभ अवसर पर 46 वाँ सिद्धपीठ माँ कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का आयोजन किया जाएगा। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मां कुजांपुरी पर्यटन एवम् विकास मेला उत्तराखण्ड का सुप्रसिद्ध व काफी पुराना मेला है। यह मेला धार्मिक मेले के रूप में प्रारम्भ हुआ था, जो काफी वर्षो से पर्यटन के क्षेत्र में भी इस मेले ने अपना स्थान बनाया है। उन्होंने आश्वासन दिया गया कि किसी भी स्तर पर भी माँ कुंजापुरी के इस मेले हेतु धन की कोई कमी आड़े नही आने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि जिला इस मेले में जिला प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश का पहला मेला है जिसकी निरंतरता आज भी बनी हुई है मेले का उद्देश्य लोगों का मनोरंजन करने के साथ ही खेलों को बढ़ावा देना तथा यहां की स्थानीय संस्कृति सभ्यता के संरक्षण के साथ-साथ विकास की निरंतरता को भी बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि मेले की गुणवत्ता पर ध्यान रखना जरूरी है सभी को सकारात्मक सोच एवं रचनात्मकता के साथ अपना योगदान देना आवश्यक है। साथ ही मेले में जन कल्याणकारी योजनाओं के विभागीय प्रदर्शनी/ स्टॉल लगाकर लाभार्थियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समितियों की बैठक तीन चार दिन के अंदर करना सुनिश्चित करें। खेल प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से संबंधित समितियां पहले ही अपनी तैयारियां पूर्ण कर ले। सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभागों की योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाना सुनिश्चित करेंगे। पार्किंग व्यवस्था एसडीएम सीओ औऱ पीडब्ल्यूडी देखना सुनिश्चित करेंगे ईओ नगरपालिका साफ-सफाई और वेस्ट मैनेजमेंट का ध्यान रखेंगे तथा सफाई हेतु समय निर्धारित कर सफाई करवाएंगे। विद्युत विभाग द्वारा विद्युत आपूर्ति, जल संस्थान द्वारा पेयजल व पानी निकासी व्यवस्था, खाद्य अभिहित अधिकारी द्वारा खाद्य पदार्थों को खुले में ना रखने संबंधी व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंबुलेंस एवं स्वास्थ्य टीम की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा मेले का लोगो बनाने का भी सुझाव दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष मां कुंजापुरी मेले को और बेहतर तरीके से किए जाने का प्रयास किया जाएगा और इसमें सभी की भागीदारी आवश्यक है।
मेले के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न समितियां यथा वित्त समिति, पुरस्कार एवं स्वागत समिति, भोजन एवं आवास व्यवस्था समिति खेलकूद व्यवस्था समिति, प्रचार-प्रसार समिति, स्टाल निर्माण समिति, संस्कृति एवं एच संचालन एवं रख-रखाव समिति, परिवहन एवं शक्ति व्यवस्था समिति तथा स्वास्थ्य एवं सफाई/ विद्युत व्यवस्था समिति एक दर्जन के अधिक समितियों का गठन किया गया। बैठक में अध्यक्ष मेला समिति/अध्यक्ष नगर पालिका नरेंद्रनगर राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, अध्यक्ष नगर पालिका मुनिकीरेती रोशन रतूड़ी  जिला अध्यक्ष भाजपा विनोद रतूड़ी ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, सचिव मेला समिति/एसडीएम नरेंद्रनगर देवेंद्र सिंह, अध्यक्ष मंडी समिति श्री रावत, सीएमओ संजय जैन, कोषाधिकारी नरेंद्रनगर शुभम तोमर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सादगी, अनुशासन और कार्यकुशलता की मिसाल डीडीओ मनविंदर कौर का हुआ रुद्रप्रयाग स्थानान्तरण, विकास भवन में अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई
  • अतुल शाह के भाजपा में शामिल होने से बदरीनाथ सीट पर बढ़ीं सियासी चर्चाएं
  • ऑपरेशन प्रहार : अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
  • पीएम आवास योजना की सूची पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
  • एकेश्वर में परिवर्तन संकल्प सम्मेलन संपन्न, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, हरक सिंह रावत ने भरा जोश
  • बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण : बीकेटीसी ने दिए जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
  • सूचना विभाग में बड़े स्तर पर प्रमोशन, पढ़िए पूरी खबर किन – किन कार्मिकों की हुई पदोन्नति
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना
  • मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून के डॉक्टरों ने 19 साल की युवती का रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया
  • डीएम आशीष कुमार भटगांई ने खतरनाक बैंडों का किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को लगायी फटकार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.