posted on : सितम्बर 5, 2022 3:42 अपराह्न
कोटद्वार । ग्रीन आर्मी देवभूमि उत्तराखंड के स्वयंसेवकों ने सोमवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में एक दिवसीय कैम्प का आयोजन किया । एक दिवसीय कैम्प के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर पर पूर्व में रोपित पौधों की निराई गुड़ाई की गई व स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। एक दिवसीय कैम्प के अंतर्गत सभी स्वयंसेवको ने आने वाले कैम्प के विषय मे विचार विमर्श किया । ग्रीन आर्मी देवभूमि उत्तराखंड से जुड़े नए स्वयंसेवको को पर्यावरण संरक्षण से जुडे उद्देश्य व विभिन्न प्रजातियों के पेड़ पौधों के बारे में व उनकी उपयोगिता के विषय मे जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर ग्रीन आर्मी के अध्यक्ष शिवम नेगी, मीडिया प्रभारी शुभम सुयाल, कोषाध्यक्ष उत्कर्ष नेगी, कॉलेज इकाई अध्यक्ष रोहित, कॉलेज इकाई सचिव आयुष गुप्ता, अंशिका रावत, प्राची कंडवाल, सत्येंद्र गुसाईं, संदीप रावत, आशुतोष रावत, आशीष रावत, देवाशीष सिंह रावत आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे।


