शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

खेल चेतना यात्रा का विधानसभा अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ उत्तराखंड के युवाओं का ऐतिहासिक प्रदर्शन बताता है कि राज्य में प्रतिभाओं की कमी नहीं- विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 5, 2022 3:31 अपराह्न
कोटद्वार । खेल जगत फाउंडेशन, उत्तराखंड और खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कोटद्वार में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का शुभारंभ किया गया । स्पोर्टस स्टेडियम गाड़ीघाट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने खेल चेतना यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
बता दें कि खेल जगत फाउंडेशन, उत्तराखंड और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कुमाऊं मंडल के उधमसिंह नगर से 25 मई को यात्रा का शुभारंभ किया गया था। यहां से यात्रा चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा होते हुए नैनीताल पहुंची। इसके बाद वापस उधमसिंह नगर जाकर यात्रा संपन्न हुई। वहीं गढ़वाल के विभिन्न जिलों के लिए खेल चेतना यात्रा का शुभारंभ सोमवार को कोटद्वार से  विधानसभा अध्यक्ष ने किया । खेल-जगत फाउंडेशन के संस्थापक रतन कुमार गुप्ता ने बताया कि गढ़वाल मंडल में पौड़ी, चमोली, हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी, देहरादून जिलों में यात्रा भ्रमण करेगी। बताया कि यात्रा का मकसद बच्चों में खेल भावना का विकास करना है और खेलों के प्रति उनमें उत्साह भरना है । इस यात्रा के दौरान लोगों और युवाओं को खेल, पर्यावरण, लोक संस्कृति, पर्यटन, नशा मुक्ति को बढ़ावा देने के लिए जागरूक कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है। 5 सितंबर को कोटद्वार स्पोर्ट्स स्टेडियम से यात्रा प्रारंभ होकर 17 सितंबर को देहरादून में संपन्न होगी ।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने खेल और खिलाड़ी के हित में उत्तराखंड की संपूर्ण जनपदों में देवभूमि खेल चेतना यात्रा की सराहना की । उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं का ऐतिहासिक प्रदर्शन बताता है कि राज्य में प्रतिभाओं की कमी नहीं है।जिस राज्य एवं देश ने खेल को महत्व दिया है वहीं राज्य एवं देश विश्व पटल पर भौतिक एवं आध्यात्मिक रूप से समृद्ध हुआ है। कहा कि खेल की इन गतिविधियों के माध्यम से खिलाड़ी भावना एवं प्रतियोगिता की भावना उत्पन्न होती है । प्रतियोगिता सभी को अपने जीवन में विपरीत स्थितियों का सामना करने के लिए तैयार करती है और चुनौती और परिवर्तन की सूरत में डटकर मुकाबला करना सिखाती है । कहा कि खेल की गतिविधियों से शारीरिक सहनशीलता बढ़ती है। बच्चा जीत का मूल्य समझता है एवं सामाजिक कौशल एवं टीम वर्क का विकास होता है। ये खेल ही है जो सहयोग एवं समर्पण की भावना सिखाता है। खेलकूद में कोटद्वार क्षेत्र के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायी है।इन खिलाड़ियों ने विश्व स्तर पर उतराखंड का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम में रतन कुमार गुप्ता, सोवेंद्र सिंह, सुमित कुमार, पंकज जुगरान, वरिष्ठ खिलाड़ी धीरेंद्र कंडारी, स्टेडियम इंचार्ज संदीप कुमार डुकलान, सहायक प्रशिक्षक महेश्वर नेगी, श्याम सिंह डांगी, परवीन बिष्ट, दर्शनी रावत, अनीता बिष्ट, मान सिंह थापा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सादगी, अनुशासन और कार्यकुशलता की मिसाल डीडीओ मनविंदर कौर का हुआ रुद्रप्रयाग स्थानान्तरण, विकास भवन में अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई
  • अतुल शाह के भाजपा में शामिल होने से बदरीनाथ सीट पर बढ़ीं सियासी चर्चाएं
  • ऑपरेशन प्रहार : अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
  • पीएम आवास योजना की सूची पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
  • एकेश्वर में परिवर्तन संकल्प सम्मेलन संपन्न, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, हरक सिंह रावत ने भरा जोश
  • बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण : बीकेटीसी ने दिए जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
  • सूचना विभाग में बड़े स्तर पर प्रमोशन, पढ़िए पूरी खबर किन – किन कार्मिकों की हुई पदोन्नति
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना
  • मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून के डॉक्टरों ने 19 साल की युवती का रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया
  • डीएम आशीष कुमार भटगांई ने खतरनाक बैंडों का किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को लगायी फटकार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.