posted on : सितम्बर 5, 2022 3:14 अपराह्न
उत्तरकाशी : भारतीय संस्कृति के संवाहक प्रख्यात शिक्षाविद , देश के पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व उपराष्ट्रपति भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर आज शिक्षक दिवस के रूप में श्रद्धा पूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थान के अलावा शिक्षण से जुड़े विभिन्न संगठनों के द्वारा कार्यक्रम कर उनको नमन किया गया। स्वर्गीय लाखीराम सजवान राईका डुंडा में अभिभावक अध्यापक एसोसिएशन के अध्यक्ष कीर्ति निधि सजवाण अध्यक्षता में भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें विद्यालय के बच्चों के द्वारा शुभ प्रभात फेरी निकाली गई। और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्राओं के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अध्यापक अभिभावक एसोसिएशन के द्वारा सेवानिवृत्त अध्यापकों को शोल पहनाक व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। और विद्यालय के समस्त स्टाफ को सम्मानित किया गया। विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाओं ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान पर विद्यालय के व्यायाम शिक्षक अमीर चंद रमोला, द्वितीय प्रधानाचार्य सुरेंद्र दत्त उनियाल, तृतीय युद्धवीर सिंह राणा रहे। बच्चों के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। छात्र छात्राओं के द्वारा केक काटकर शिक्षकों को बधाइयां दी गई। इस कार्यक्रम में पीटीए अध्यक्ष कीर्ति निधि सजवाण, उपाध्यक्ष सुरेंद्र दत्त उनियाल, सचिव युद्धवीर सिंह राणा, सह सचिव प्रकाश शाह, कार्यकारिणी चंद्र रोशन, तीरथ राम भट्ट, धनंजय सेमवाल, व विद्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापिका ने मौजूद रहे।


