posted on : सितम्बर 4, 2022 5:25 अपराह्न
कोटद्वार । नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत मवाकोट-सत्तीचौड में स्थित प्रसिद्ध मंदिर जगदेव बाबा मन्दिर में संदेश कला सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था व संजय सिंह रावत के तत्वाधान में आरसीडी पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने मंदिर परिसर में कई पेड़ पौधे लगाए । संदेश संस्था के अध्यक्ष व गायक संजय सिंह रावत ने बताया कि मंदिर परिसर, पार्क जैसी जगहों में छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा पेड़ पौधे लगाना समाज में एक नई जनजागृति पैदा करेगी जिससे कि आने वाली पीढ़ी पर्यावरण के प्रति जागरूक होगी और साथ ही समाज व देश दुनिया में एक नया संदेश जाएगा । संजय सिंह रावत ने बताया कि जो बच्चे उनके साथ में पेड़ पौधे रोप रहे हैं वर्तमान में यह बच्चे उनसे संगीत भी सीख रहे हैं । इस अवसर पर संदेश संस्था के अध्यक्ष संजय सिंह रावत, मानसी रावत, शौर्य भंडारी, हर्ष गौड, परिक्षी रावत, सूरज नेगी, यस्मिता चौहान, रोहन साहू, आंकाक्षा समेत अन्य कई लोग उपस्थित रहे ।



