बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम सोनिका ने स्मार्ट सिटी लि. द्वारा कराए जा रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 3, 2022 7:36 अपराह्न

देहरादून : जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनिका ने आज शहर के गांधी पार्क, गांधी रोड़, प्रिंस चौक, दर्शनी गेट, हरिद्वार रोड़, बलवीर रोड़ में स्मार्ट सिटी लि0 द्वारा कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कंपनियों के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों से आमजन को परेशानी न हो इस बात का विशेष ख्याल रखें। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी को प्रतिदिन कार्यों की माॅनीटरिंग करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए कि सड़कों पर निर्माण सामग्री बिखरी न रहे उसे सुव्यवस्थित करें अन्यथा खाली जगह रखें ताकि यातायात बाधित न रहे। उन्होंने गांधी पार्क के समीप बीएनआर कंपनी द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण कार्यों को पूर्ण करने तथा जहां कार्य पूर्ण हो चुका है वहां पर नालियां ढकने के निर्देश दिए साथ ही अन्य जगहों पर चलाये जा रहे निर्माण कार्यों को भी यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने यूपीसीएल के अधिकारियों को विद्युत संर्वधन कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि सड़कों का कार्य जल्द कराया जा सके।

उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को सड़कों के गड्डों को शीघ्र भरते हुए पैचवर्क कार्य कराये जाने के निर्देश दिए। साथ ही शहर में कराए गए शिवर कार्यों जहां पर चैम्बर सड़क से ऊपर है अथवा नीचे है ऐसे स्थानों पर सड़क एवं चैम्बर को एक लेवल पर करने निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त बलवीर रोड़ पर आरजी गुरूनाम ठेकेदार द्वारा कराये जा रहे पेयजल संर्वधन कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करते हुए सड़कों की मरम्मत कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। गांधी रोड़ के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि जहां पर बरसात में पानी जमा होने से सड़कों पर गड्डे है ऐसी जगह टाइल्स लगाई जाए ताकि बरसात में कोई अप्रिय घटना घटित न हो।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने संबंधित ठेकेदार एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को कार्यप्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यों में ढिलाई बरतने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की चेतावनी दी। विद्युत को दोनों स्थानों पर कल से कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0 श्याम सिंह राणा, अधि0 अभि0 यूपीसीएल गौरव सकलानी, अधि0 अभि0 जल संस्थान आशीष भट्ट, सहायक महाप्रबंधक वाटरवर्क कृष्ण पल्लव चमोला, अधि0 अभि0 सिविल तनुज काम्बोज, सहायक महाप्रबंधक विद्युत आशीष दयाल, सहायक महाप्रबंधक अधिप्राप्ति गिरीश पुण्डीर, सहायक महाप्रबंधक ब्रिज एण्ड रूफ सुनील कोहली आदि मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने आईएसबीटी के कायाकल्प को दी रफ्तार, किराये का होगा पुनर्निर्धारण; यात्री सुविधाएं और सुरक्षा होंगी बेहतर
  • सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी; 180 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
  • अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश; समाधान दिवस में 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
  • टीएचडीसी टनल और तमक नाले में रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाएं – कौशिक
  • डाकपत्थर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को कौशल विकास और रोजगार के अवसरों की मिलेगी जानकारी
  • लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों की मांग हुई पूरी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने ग्राम कोटला में 800 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास
  • घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेट बड़ी, 23 अगस्त के बाद सेवा हो जाएगी बाधित
  • बेरोजगार डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
  • आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज करें – आयुक्त
  • टनल रेस्क्यू में तेजी लाने के निर्देश, श्रमिकों के पीएफ की भी होगी जांच
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.