posted on : सितम्बर 3, 2022 6:29 अपराह्न
हरिद्वार : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं.) विनय शंकर पाण्डेय के निर्देर्शों के क्रम में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतीक जैन की उपस्थिति में कलक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में त्रि-स्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के क्रम में मतदान कार्मिकों का प्रथम रेण्डेमाइजेशन किया गया। इस मौके पर कार्मिकों का प्रथम रेण्डामाइजेशन करने के पश्चात सभी विकास खण्डों में तैनात कार्मिकों की सूची का प्रिण्ट आउट निकाला गया, जिनका अवलोकन उपस्थित अधिकारियों एवं सम्बन्धितों द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) वीर सिंह बुदियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी के0के0 गुप्ता, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचस्थानी) आर0आर0 थपलियाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी यशपाल सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।


