बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने डूंगरीपंथ-छांतीखाल मोटर का निरीक्षण कर सड़क की गुणवत्ता का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जिलाधिकारी ने स्वयं डूंगरीपंथ-छांतीखाल मोटर मार्ग की गुणवत्ता का वर्नियर कैलिपर्स से किया आंकलन, उन्होंने लोनिवि अधिकारी को पैचवर्क कार्य करने के दिये निर्देश, जिलाधिकारी ने जनासू में रेलवे कार्यों का भी किया निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 3, 2022 6:00 अपराह्न
पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने डूंगरीपंथ-छांतीखाल मोटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मोटर मार्ग के किलोमीटर 1 व 3 पर 30×30 सेमी रोड खुदवाकर सड़क की गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं वर्नियर कैलिपर्स के माध्यम से सैंपल की मोटाई का आंकलन किया। गौरतलब है की डूंगरीपंथ-छांतीखाल मोटर मार्ग की गुणवत्ता को लेकर की गई जांच रिपोर्ट शासन स्तर पर निर्णय हेतु विचाराधीन है। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता लोनिवि श्रीनगर को निर्देश दिए कि जांच रिपोर्ट पर शासन स्तर से निर्णय आने का समय तय नहीं है, इसलिए जनसमस्याओं के मद्देनजर मोटरमार्ग के गड्ढों का पैचवर्क कार्य करवाना सुनिश्चित करें। जिससे मोटर मार्ग पर यातायात के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सकेगा।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान लिए गए सैंपल की मोटाई निर्धारित मानक 25 मिली मीटर के लगभग पाई गई, जबकि मोटर मार्ग की निचली परत की गुणवत्ता ठीक नहीं पाई गई, जिससे जगह जगह पर मार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि जहां जहां पर गड्ढे हुए हैं वहां पर पैच वर्क का कार्य बेहतर करें। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने उफल्डा-बिलकेदार मोटर का निरीक्षण किया। उन्होंने लोनिवि अधिकारी को मार्ग के किनारे नाली बनाने तथा रेलवे के अधिकारियों को मार्ग में जहां-जहां गड्ढे हुए हैं उसे ठीक करने व निरंतर रूप से मोटर मार्ग में पानी के छिड़काव करने के निर्देश दिए। जिससे आसपास रह रहे लोगों को परेशानी न हो।
जिलाधिकारी ने जनासू में हो रहे रेलवे के कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी से सम्पूर्ण जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि सावधानी से कार्य करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने टनल में जाकर वहां कार्य कर रही मशीन का जायजा भी लिया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी श्रीनगर अजयबीर सिंह, रेल विकास अधिकारी भूपेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि श्रीनगर आरपी नैथानी, एलएनटी प्रशासनिक अधिकारी एसडी जोशी,  तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने आईएसबीटी के कायाकल्प को दी रफ्तार, किराये का होगा पुनर्निर्धारण; यात्री सुविधाएं और सुरक्षा होंगी बेहतर
  • सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी; 180 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
  • अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश; समाधान दिवस में 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
  • टीएचडीसी टनल और तमक नाले में रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाएं – कौशिक
  • डाकपत्थर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को कौशल विकास और रोजगार के अवसरों की मिलेगी जानकारी
  • लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों की मांग हुई पूरी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने ग्राम कोटला में 800 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास
  • घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेट बड़ी, 23 अगस्त के बाद सेवा हो जाएगी बाधित
  • बेरोजगार डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
  • आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज करें – आयुक्त
  • टनल रेस्क्यू में तेजी लाने के निर्देश, श्रमिकों के पीएफ की भी होगी जांच
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.