बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : डीएम डॉ. सौरभ गहरवार ने सुनी जन समस्याएं, अधिकांश का किया मौके पर ही निस्तारण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 3, 2022 5:19 अपराह्न
टिहरी : रा.इ.का. बंगियाल, न्याय पंचायत इडियान विकास खण्ड थौलधार में आज जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता एवं विधायक धनोल्टी प्रीतम पंवार की उपस्थिति में बहुद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर 144 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारी को प्रेषित करते हुए त्वरित गति से निस्तारण करने तथा कृत कार्यवाही से संबंधित को भी अवगत कराने के निर्देश दिए गए। अधिकांश शिकायतें शिक्षा, पेयजल, बाल विकास, पूर्ति विभाग, सड़क, विद्युत, कृषि विभाग आदि से संबंधित थी। मुख्य शिक्षा अधिकारी एल.एम. चमोला के समय से शिविर में न पहुँचने पर स्पष्टीकरण तलब किया गया।
बहुद्देशीय शिविर में बाल विकास, पशुपालन, कृषि, स्वास्थ्य विभाग, उद्योग, जिला पूर्ति, उद्यान, पंचायत, समाज कल्याण आदि विभागों द्वारा अपने विभागीय स्टॉल के माध्यम से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही आवदेन पत्र प्राप्त कर प्रमाण पत्र बनाये गए, कृषि उपकरण सब्सिडी के उपलब्ध कराए गए, स्वास्थ परीक्षण कर दवाई दी गयी। जिलाधिकारी ने विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का निरीक्षण कर जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी विभाग स्टॉल पर उपकरणों की मूल्य सूची के साथ ही गाइडलाइन की कॉपी भी रखना सुनिश्चित करें। प्रधानाचार्य द्वारा रा.इ.का. बंगियाल में छात्र संख्या अधिक होने तथा 04 कमरों के जीर्ण-शीर्ण अवस्था के चलते कमरों को तुड़वाकर नये भवन बनाने की स्वीकृति चाही गई, इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को प्रस्ताव बनाकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। बुद्धिदास ग्राम मन्स्यूड़ ने अपने 10 वर्षीय बीमार बालक के उपचार हेतु वित्तीय आर्थिक मदद की मांग की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने सीडीओ एवं एसडीएम टिहरी को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगभग 55 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन किया गया, दिव्यांग प्रमाण पत्र हेतु 21 आवेदन प्राप्त किये गये, जिसमें से 12 को दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किये गये तथा 03 लोगों के आयुष्मान कार्ड हेतु आवेदन प्राप्त किये गये। इसके साथ ही 125 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाई दी गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा 2 वृद्धा पेंशन, 3 दिव्यांग पेंशन, 01 राष्ट्रीय पारिवारिक पेंशन के प्रकरण निस्तारित किये गये तथा 200 लोगों को पेंशन सत्यापन फार्म वितरित किये गये। उद्योग विभाग द्वारा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत 25 लोगों को ऋण वितरण हेतु पंजीकृत किया गया। पंचायती राज विभाग द्वारा 20 परिवार रजिस्टर की नकल दी गयी गई 07 लोगों के पेंशन प्रकरण का सत्यापन किया गया। शिविर में 45 आधार कार्ड बनाने एवं संशोधन हेतु आवेदन प्राप्त कर निस्तारित किये गये। पूर्ति विभाग द्वारा 02 राशन कार्ड बनाये जाने हेतु आवेदन प्राप्त किये गये। उद्यान विभाग द्वारा 03 लाभार्थियों को उपकरण वितरण एवं 02 लोगों को कीटनाशक दवा 50 प्रतिशत अनुदान पर दिया गया। कृषि विभाग द्वारा 10 लोगों को कृषि यंत्र, 02 लोगों जैव उर्वरक सब्सिडी पर उपलब्ध कराये गये तथा 15 लोगों को केसीसी हेतु पंजीकृत किया गया।
पशुपालन विभाग द्वारा 25 पशुओं हेतु निःशुल्क दावा वितरित की गई तथा 15 लोगों को केसीसी हेतु पंजीकृत किया गया। वहीं सूचना विभाग द्वारा सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर प्रकाशित विकास पुस्तिकाओं का वितरण किया गया। शिविर में प्रधान ग्राम पंचायत झकोगी द्वारा पंचायत झकोगी में सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता के चयन की मांग की गई, जिस पर खण्ड विकास अधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी को एक सप्ताह के अन्दर प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। मोहन सिंह ग्राम डांग गुसांई ने ओबीसी क्षेत्र में मासिक छात्रवृति की शिकायत की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। बच्चन सिंह ग्राम डांग गुसांई ने मकान क्षतिग्रस्त का सही मूल्यांकन न करने की शिकायत की गई, प्रकरण को एसडीएम टिहरी को प्रेषित कर 02 दिन के अन्दर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। सदस्य जिला पंचायत धमाड़ी विनोद कोहली ने ग्वाड़ गुसांई में रा.प्रा.वि. की चाहरदीवारी की जीर्ण-शीर्ण शिकायत की गई, जिस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी आवश्यक कार्यवाही कर 10 दिन के अन्दर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
प्रधान ग्राम पंचायत बरनू सीता देवी ने पीएमजीएसवाई द्वारा ज्वारना-कन्स्यूड़ मोटर मार्ग से ग्रामीण की लीज पट्टे की भूमि पर 30 फलदार पेड़ों का मुआवजा न मिलने की शिकायत की गई, जिस पर अधिशासी अभियन्ता पीएमजीएसवाई को 10 दिन के भीतर वास्तविक स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिये गये। सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कोहली द्वारा ग्राम क्यारी के चूलीसैंण नामे तोक के ऊपर पीएमजीएसवाई द्वारा काटी गयी सड़क से भूस्खलन से 20 परिवार खतरे की जद में आने की शिकायत की गई, जिस पर एसडीएम टिहरी और अधि.अभि. पीएमजीएसवाई को 10 दिन के अन्दर कार्यवाही कर कृत कार्यवाही अवगत कराने के निर्देश दिये गये। बंगियाल-ज्वारना मोटर मार्ग डामरीकरण एवं आरटीओ से रोड़ पास करने की मांग की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने प्रकरण को अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग चम्बा को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
जिला पंचायत सदस्य धमाड़ी विनोद कोहली ने डांग गुसांई में 05 परिवारों को हर घर जल हर घर नल योजना से वंचित रखने की शिकायत की गई, जिस पर अधि.अभि. जल निगम को एक सप्ताह भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। शिविर में सीडीओ मनीष कुमार, ब्लॉक प्रमुख थौलधार प्रभा बिष्ट, डीडीओ सुनील कुमार, एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह, सीएओ अभिलाषा भट्ट, एसीएमओ दीपा रूबाली, डीओ पीआरडी पंकज तिवारी, जीएम डीआईसी महेश प्रकाश, जिला समाज कल्याण अधिकारी किशन सिंह चौहान, उरेडा अधिकारी एम.एम.डिमरी, एलडीएम कपिल मारवाह, अधि.अभि. जल संस्थान सतीश नौटियाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने आईएसबीटी के कायाकल्प को दी रफ्तार, किराये का होगा पुनर्निर्धारण; यात्री सुविधाएं और सुरक्षा होंगी बेहतर
  • सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी; 180 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
  • अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश; समाधान दिवस में 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
  • टीएचडीसी टनल और तमक नाले में रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाएं – कौशिक
  • डाकपत्थर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को कौशल विकास और रोजगार के अवसरों की मिलेगी जानकारी
  • लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों की मांग हुई पूरी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने ग्राम कोटला में 800 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास
  • घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेट बड़ी, 23 अगस्त के बाद सेवा हो जाएगी बाधित
  • बेरोजगार डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
  • आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज करें – आयुक्त
  • टनल रेस्क्यू में तेजी लाने के निर्देश, श्रमिकों के पीएफ की भी होगी जांच
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.