गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी : दुपहिया वाहन पर ट्रिपल सवारी बैठाई तो होगा चालान – जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला

शेयर करें !
posted on : अगस्त 31, 2022 2:38 अपराह्न
उत्तरकाशी : सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने सड़क दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रेट जांच में तेजी लाने के निर्देश सम्बंधित एसडीएम को दिए। बुधवार को एनआईसी कक्ष में बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ने सार्वजनिक सेवायान से दुर्घटना की समीक्षा करते हुए कहा कि मृतकों के आश्रितों को राहत राशि दिए जाने हेतु मजिस्ट्रेट जांच की आवश्यकता होती है इसलिए मजिस्ट्रेट जांच की कार्यवाही समयान्तर्गत सुनिश्चित की जाय। ताकि मृतकों के आश्रितों को समय से राहत राशि वितरित की जा सकें।
जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु तेज रफ्तार एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस को दिये। इसके अतिरिक्त ओवर लोडिंग औऱ नशे की हालत में वाहन चलाना और मोबाइल में बात करते हुए वाहन चलाने वालों के खिलाफ़ चालानी कार्यवाही करने को कहा। इसके अंर्तगत परिवहन विभाग द्वारा माह जुलाई में 133 एवं पुलिस द्वारा 113 लोगों के चालान किये।
जिलाधिकारी ने दोपहिया वाहनों में ट्रिपल सवारी बैठाने पर दोपहिया चालकों के खिलाफ भी चालानी कार्यवाही करने को कहा । हेलमेट का प्रयोग न करने और सीट बेल्ट न पहनने के कारण परिवहन विभाग द्वारा 150 एवं  पुलिस ने 293 वाहन चालकों के चालान किए।जिले में लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत 250 दुर्घटना सम्भावित स्थल चिन्हित है। जिसके सापेक्ष 121 स्थलों का सुधार कार्य किया गया है। एनएच  119 के सापेक्ष 94 एवं बीआरओ के पास 24 दुर्घटना सम्भावित स्थल चिन्हित है। जिसके सापेक्ष 16 में सुधार कार्य किया गया। जिलाधिकारी ने वाहन दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर सम्बंधित एसडीएम, पुलिस, एआरटीओ संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।  कालेजों एवं स्कूलों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने को कहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि बरसात के बाद चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की प्रबल सम्भावना है। इसलिए चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं एवं सड़क मार्ग को दुरुस्त किया जाय। साथ ही बरसात में क्षतिग्रस्त हुए यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग को एक सप्ताह के भीतर सुरक्षित आवागमन के लिए सुचारू करने के निर्देश ईई लोनिवि को दिये। बैठक में अधीक्षण अभियंता लोनिवि डीएस ह्यांकी, एसडीएम चतर सिंह चौहान, मीनाक्षी पटवाल, अधिशासी अभियंता प्रवीण कुश, एआरटीओ मुकेश सैनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : वर्क फ्रॉम होम के नाम पर महिला से ₹9.38 लाख की साइबर धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जिले में सात स्थानों पर राज्य स्तरीय आपदा मॉक ड्रिल, परखी गयी तैयारियां
  • सतपुली-पौड़ी मार्ग पर कार पर गिरा मलबा, SDRF ने 06लोगों को सकुशल निकाला
  • सतपुली-पौड़ी मार्ग पर मलबा गिरने से हादसा टला, एसडीआरएफ ने एक ही परिवार के 06 लोगों को सकुशल निकाला
  • दून पुलिस का बड़ा खुलासा, राजपुर शोरूम चोरी कांड में महिला समेत दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
  • मानसून से पहले जर्जर स्कूलों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया का सख्त एक्शन, असुरक्षित भवनों में कक्षाएं ना संचालित करने के दिए निर्देश
  • चमोली में चुनावी बिसात, गांवों की चौपालों से शुरू हुई सियासत
  • अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई कार्यालय पर किया प्रदर्शन
  • चमोली में मानसून मॉक ड्रिल से परखी आपदा से निपटने की तैयारी
  • गोपेश्वर में पार्किंग निर्माण की कवायद तेज, चार स्थलों का निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.