शुक्रवार, अगस्त 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम हिमांशु खुराना ने की चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अगस्त 31, 2022 1:49 अपराह्न
चमोली :  जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बुधवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में समस्त विभागीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि बरसात कम होने के बाद चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्वालुओं की संख्या प्रतिदिन बढ रही है। इसके अलावा श्राद्वपक्ष में बद्रीनाथ धाम में पिण्डदान के लिए बडी संख्या में तीर्थयात्री पहुॅचते है। उन्होंने सड़क, परिवहन, स्वास्थ्य, पेयजल, साफ-सफाई, पर्यटन, आपदा प्रबन्धन सहित तमाम व्यवस्थाओं को चाक चौबन्द करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने एनएचआईडीसीएल, एनएच, लोनिवि एवं बीआरओ को निर्देशित किया कि बरसात के दौरान जहां पर भी सडक क्षतिग्रस्त हुई है और भूस्खलन के कारण सड़कों पर नए डेंजर जोन बने है, उनको तत्काल ठीक करें। भूस्खलन क्षेत्रों के आसपास पर पर्याप्त संख्या में जेसीबी मशीन, मैनपॉवर की तैनाती के साथ साइनेज लगाना सुनिश्चित करें। जल संस्थान को बद्रीनाथ एवं हेमकुंड यात्रा मार्ग पर पिलर टाइप स्टैंड पोस्ट (पीटीएसपी), टैंक टाइप स्टैंड पोस्ट (टीटीएसपी) और हैंडपंप का अगले तीन दिनों में स्थलीय निरीक्षण करते हुए सभी स्थानों पर पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि गौचर एवं मंडल चैक पोस्ट पर तीर्थयात्रियों के पंजीकरण की व्यवस्थाओं को तत्काल शुरू करें और प्रत्येक यात्री का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। स्वास्थ्य विभाग को चारधाम यात्रा पर आने वाले अधिक से अधिक तीर्थयात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिए। कहा कि बीमार और 60 वर्ष से अधिक उम्र दराज यात्रियों का अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य जांच की जाए। इसके लिए बेसिक मेडिकल उपकरण सहित चिकित्सकों एवं एंबुलेंस की तैनाती और पर्याप्त मात्रा में दवाइयों का स्टॉक रखें।
जिलाधिकारी ने पर्यटन विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि यात्रा मार्ग पर शौचालयों में पानी, बिजली एवं सफाई व्यवस्था के लिए कार्मिकों की तैनाती का निरीक्षण करते हुए तीन दिनों में इसकी रिपोर्ट उपलब्ध करें। सभी एसडीएम को यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करने को कहा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी, पूर्ति अधिकारी और पुलिस को यात्रा मार्ग पर सभी होटल, ढाबे, रेस्टोरेंटों में रेट लिस्ट एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थो का नियमित रूप से संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए। जिला पूर्ति अधिकारी को सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में डीजल, पेट्रोल और दुकानों में खाद्यान्न स्टॉक सुनिश्चित करने को कहा। पशुपालन विभाग को हेमकुंड यात्रा मार्ग पर घोडे, खच्चरों का नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रा मार्ग पर सड़क अवरूद्व होने या जाम लगने की स्थिति में पुलिस, परिवहन एवं तहसील प्रशासन आवश्यक रिलीफ सामग्री के साथ यात्रियों को त्वरित सहायता पहुंचाना भी सुनिश्चित करें। इस दौरान यात्रा से जुडे सभी बिन्दुओं की समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश दिए गए।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी ने चारधाम यात्रा मार्ग पर मौजूदा व्यवस्थाओं की जानकारी दी। बताया कि इस वर्ष अभी तक रिर्काड 1128574 तीर्थयात्री बद्रीनाथ तथा 163884 तीर्थयात्री हेमकुंड पहुॅचे है। आजकल बद्रीनाथ में करीब 4 हजार तथा हेमकुंड में 600 यात्री प्रतिदिन पहुंच रहे है। जनपद के अन्तर्गत आज की तिथि में सभी राष्ट्रीय राजमार्ग खुले है। गैरसैंण, गौचर, जोशीमठ, पाण्डुकेश्वर, बद्रीनाथ में एसडीआरएफ तथा कर्णप्रयाग में एनडीआरएफ की टीम तैनात है। बद्रीनाथ तथा हेमकुंड में एयरटेल, जिओ एव बीएसएनएल की संचार सुविधा सुचारू है। गौचर, गैरसैंण, ग्वालदम, पाण्डुकेश्वर तथा मंडल में कोविड चैक पोस्ट बनाए गए है। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी, प्रभारी सीडीओ/परियोजना निदेशक आनंद सिंह, जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार, डीटीडीओ एसएस राणा, ईई विद्युत अमित सक्सेना, सड़क निर्माणदायी संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी आदि सहित वर्चुअल माध्यम से सभी तहसीलों से एसडीएम एवं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गोस्वामी तुलसीदास के विचारों से मजबूत होगा सामाजिक सद्भाव, सनातन समाज एकजुट होकर आगे बढ़े – आचार्य सुभाष जोशी
  • सीएम धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा एमडीडीए, सिटी फॉरेस्ट के बाद मियांवाला में एक और पर्यावरणीय तोहफा, IAS बंशीधर तिवारी ने किया जल-सृष्टि पार्क का निरीक्षण, 8.63 करोड़ से संवरी जौहड़ की भूमि
  • नौकरी लगाने के नाम पर 18 लाख की ठगी, फरार आरोपी को कोटद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • सीएम धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा एमडीडीए, सिटी फॉरेस्ट के बाद मियांवाला में एक और पर्यावरणीय तोहफा
  • महाराज ने तिलवाड़ा-मायली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग को दो लेन में विकसित करने को कहा
  • धामी सरकार में गरीबों के घर का सपना हो रहा साकार, उत्तराखंड में 18 परियोजनाओं के तहत बन रहे 15,496 आवास
  • उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को किया संबोधित
  • उत्तराखंड : धामी सरकार में अपने आशियाने का सपना हो रहा साकार, दिसंबर तक 15 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगी पक्की छत
  • जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण, मुख्यमंत्री धामी ने कहा – चंपावत में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
  • नैनीडांडा महाविद्यालय में अखिल भारतीय शिक्षा समागम के तहत आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.