posted on : अगस्त 30, 2022 5:10 अपराह्न
कोटद्वार। बद्री केदार समिति बेलाडाट 1 सितंबर से 14 दिनों तक बेलाडाट चौराहे में रामलीला आयोजन करने जा रही है। समिति के कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी ने बताया कि समिति ने निर्णय लिया है कि लालपुर, घराट बेलाडाट क्षेत्र में प्रथम बार रामलीला का 1 सिंतबर से 14 सितम्बर तक रामलीला का आयोजन किया जाएगा । बताया कि रामलीला करने का उद्देश्य जनता व समाज को धर्म व संस्कृति के प्रति जागरुक करना है, जिसमे युवा व बच्चो को धर्म, संस्कृति संस्कार व हिन्दू रीति रिवाज से अवगत होने का अवसर प्राप्त होगा साथ ही रामलीला में पात्रों का चयन बड़े ही सूझबूझ से किया गया है, जिससे जनता को भरपुर आनन्द भी प्राप्त होगा, रामलीला को मनमोहक बनाने के लिये मनोरजन व हास्य से भरपूर करने के लिए जोकर व सुन्दर डांसरो की व्यवस्था की गई है समिति के लोगों ने जनता से अधिक से अधिक आने का भी आग्रह किया है। इस मौके पर लोकेश थपलियाल, राकेश शाह, नवीन सुन्दरियल, जयकृत नेगी, गीताराम जोशी व लोकगायक संजय सिंह रावत मौजूद थे।


