ऋषिकेश : उपजिलाधिकारी ऋषिकेश शैलेन्द्र सिंह नेगी ने 44 बीएलओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड के निर्देश पर मतदाता पहचान पत्र को आधार संख्या से लिंक किया जायेगा. जिसके लिए बीएलओ द्वारा 01 अगस्त 2022 से कार्य किया जा रहा है. जिसमें 44 बीएलओ के द्वारा आज तक 100 से कम मतदाताओं के आधार को फोटो पहचान पत्र से लिंक गया हैं. एसडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि यह एक राष्ट्रीय कार्यक्रम हैं जिसको प्राथमिकता के आधार पर किया जाना था. लेकिन बार – बार कार्य में प्रगति लाने के लिए निर्देशित किया जाता रहा हैं परन्तु बीएलओ द्वारा राष्ट्रीय कार्य के प्रति उदासीनता बरती जा रही हैं. इसलिए 44 सुपरवाइजरों एवं बीएलओ का अगस्त माह का वेतन एवं मानदेय पर रोक लगाई गयी हैं.





