गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विधायक उमेश शर्मा काऊ एवं जिलाधिकारी सोनिका की सयुंक्त अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ जिले में घटित दैवीय आपदा घटना में राहत एवं बचाव कार्य के संबंध में हुई समीक्षा बैठक

शेयर करें !
posted on : अगस्त 29, 2022 9:30 अपराह्न

 

देहरादून : विधायक रायपुर विधानसभा उमेश शर्मा काऊ एवं जिलाधिकारी सोनिका की सयुंक्त अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ जनपद में घटित दैवीय आपदा घटना में राहत एवं बचाव कार्य के संबंध में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विधायक उमेश शर्मा काऊ ने लोनिवि, पीएमजीएसवाई, जल संस्थान, जल निगम, विद्युत, शिक्षा, वन विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों से राहत बचाव कार्य की अद्यतन जानकारी लेते हुए कहा कि क्षेत्र में हुई आपदा के दृष्टिगत जनजीवन को सामान्य बनाने तथा लोगों को सहायता पहुंचाने में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को कहा कि अपने विभाग से संबंधित हुई क्षति का सही प्रकार से आकंलन करते हुए पुनःनिर्माण एवं अन्य कार्य में तेजी लाए ताकि क्षेत्र के प्रभावित लोगों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा से प्रभावित लोगों की हर स्तर पर मदद एवं सुविधा मुहैया कराने में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य, खाद्यान आदि मूलभूत सुविधा की उपलब्धता बनाने में कठिनाई नहीं होनी चाहिए।

जिलाधिकारी सोनिका ने आईआरएस सिस्टम से जुड़े अधिकारियों को अर्लट रहते हुए मौसम विभाग द्वारा जारी किए जा रहे पूर्व अनुमान/अलर्ट पर संबंधित क्षेत्र में कार्यरत विभागीय अधिकारियों/कार्मिकों को सक्रिय रहने तथा क्षेत्रीय लोगों को अलर्ट करते हुए संभावित आपदा के दृष्टिगत सुरक्षित स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए ताकि जानमाल के नुकसान को रोका जा सके। उन्होंने आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पहुंचाई जा रही सहायता/रसद समय पर पहुंचाने एवं आपदाग्रस्त क्षेत्रों में राहत एवं बचाव, दवाईयों का छिड़काव, सफाई व्यवस्था के साथ ही लोगों की स्वास्थ्य जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद में क्षतिग्रस्त हुई विद्युत, पेयजल, लाईन एवं सड़कों को सुचारू करते हुए जनसामान्य को पटरी पर लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपस में बेहतर तालमेल बनाकर कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। कहा कि लापरवाही की दशा में संबंधित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ. शिव कुमार बरनवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मनोज कुमार उप्रेती, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपशिखा रावत सहित संबंधित समस्त विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उधमसिंह नगर के पुल भट्टा थाना क्षेत्र में फिल्मी अंदाज में चली सड़क पर गोलियाँ, एक महिला हुई घायल
  • मुख्यमंत्री धामी ने मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश, कहा- पूर्व तैयारी और आधुनिक तकनीक से घटेगा आपदा जोखिम
  • उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला : उपनल कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन, कट-ऑफ डेट में भी बदलाव
  • आपदा से निपटने की तैयारियों को परखा : देहरादून के 07 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल
  • मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील, सुवाखोली और किंगरेट पिक्चर पैलेस मार्ग पर प्रवर्तन कार्रवाई
  • “वन नेशन-वन एजुकेशन” की दिशा में उत्तराखण्ड की ऐतिहासिक पहल, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी, 45 दिन में आधारभूत सुविधाएं पूरी करने के निर्देश
  • चमोली में आफत की बारिश, गुलाबकोटी के पास भूस्खलन से बद्रीनाथ हाईवे बंद, मलबा हटाने में जुटीं मशीनें
  • बागेश्वर में भारी बारिश के अलर्ट पर स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आज बंद
  • उत्तराखंड मानसून अपडेट : पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.