posted on : अगस्त 29, 2022 2:53 अपराह्न
उत्तरकाशी : जिलाधिकारी के माध्यम से चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार ज्ञापन भेजा ज्ञापन में राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. विजेन्द्र पोखरियाल ने कहा है की उत्तराखंड राज्य का निर्माण के लिए उत्तराखंड के बच्चों से लेकर मातृशक्ति का बुजुर्गों ने अपना सब कुछ दाव में लगाकर उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से आशा ही नहीं अपितु पुर्ण विश्वास है कि आप उत्तराखंड में भ्रष्टाचारियों की जांच सीबीआई से करवाएंगे उत्तराखंड को राज्य आंदोलनकारी के सपनो का उत्तराखंड बनाएंगे चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति ने उत्तराखंड में हो रहा भ्रष्टाचार की जॉच हेतु सीबीआई से कराई करने को लेकर और राज्य निर्माण आंदोलनकार्यों को भारत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की तर्ज पर राज्य सेनानी का दर्जा दिया जाये और राज्य आंदोलनकारियों को 10% क्षैतिज आरक्षण दिया जाए. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 30% राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षित किया जाए. मृतक राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों को पेंशन दिया जाए । मंडल अध्यक्ष कीर्तिनिधि सजवान ने कहा कि उत्तराखंड में सशक्त भू कानून लाया जाए और सरकारी नौकरी हेतु मूल निवास अनिवार्य किया जाए । विभिन्न मांगो को लेकर जिलाधिकारी उत्तरकाशी के माध्यम से ज्ञापन दिया गया। उपस्थित चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. विजेन्द्र पोखरियाल, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद पैन्यूली, उपाध्यक्ष तेग सिंह राणा, उपाध्यक्ष जेयंद्र सिंह बिष्ट, जगदीश प्रसाद भट्ट, गैणा सिंह राणा, खुशहाल सिंह बिष्ट, गढ़वाल मण्डल अध्यक्ष कृतिनिधि सजवाण आदि मौजूद रहे



