गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : डीएम डॉ. सौरभ गहरवार ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरिक्षण, समीक्षा बैठक कर सुनी लोगों की समस्याएं व शिकायते, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : अगस्त 29, 2022 8:46 पूर्वाह्न
टिहरी : जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार ने कल रविवार को विकासखण्ड जौनपुर के अन्तर्गत आपदा प्रभावित ग्राम चिफल्डी, गवाली डांडा, तौलिया काटल, सोन्दणा, सौंग नदी के डैम हैड से स्थान पलैड तक स्थलीय निरीक्षण तथा रा.प्रा.वि. गवाली डांडा जौनपुर टिहरी गढ़वाल में समीक्षा बैठक कर लोगों की समस्याएं/शिकायते सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा सहित अन्य अधिकारियों के द्वारा दिनभर लगभग 14 किमी. पैदल चलकर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा मृतक सुरेन्द्र सिंह के पिताजी बीर सिंह को राहत राशि का चैक दिया गया। सुरेन्द्र सिंह ग्राम चिफल्डी जो ग्राम सरखेत देहरादून अपने रिश्तेदार के यहां गये थे, उनका शव 24 अगस्त, 2022 को ग्राम सरखेत देहरादून में बरामद हुआ था।
जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों की समस्याओं एवं शिकायतों के संबंध में समयसीमा निर्धारित कर संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत समस्याओं/शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिये तथा ग्रामीणों के सम्पर्क नम्बर नोट कर कहा कि निश्चित समयावधि के पश्चात वे स्वयं ग्रामीणों से समस्याओं/शिकायतों का समाधान हुआ अथवा नहीं की जानकारी लेंगें। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपदा से क्षतिग्रस्त कार्याें के मेजरमेंट कर तत्काल इस्टीमेट बनाकर उपलब्ध करना सुनिश्चित करें। चिफल्डी गांव के निरीक्षण के दौरान जगह-जगह पीएमजीएसवाई की सड़क पर मलवे को लेकर जिलाधिकारी ने एसडीएम धनोल्टी को निर्देशित किया कि पीएमजीएसवाई को 15 दिन का समय देते हुए मलवा हटाने तथा प्रोपर डम्पिंग जोन में डालने को कहें, यदि इस अवधि में कार्य नहीं किया जाता है, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही घरों एवं जिस किसी क्षेत्र में मलवा भर गया है, उसे हटवाना, आपदा से जो नक्शे कट गये हैं, उनका आंकलन कर प्रपत्र तैयार करना, विस्थापितों के लिए भूमि चिन्ह्ति करना, पशुहानि, आंशिक एवं पूर्ण क्षति का अनुदान शीघ्र देना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी द्वारा रविवार को रा.प्रा.वि. गवाली डांडा में ग्रामीणों की उपस्थिति में समीक्षा बैठक की गई। एडीएम ने ग्राम पंचायत तौलिया काटल के ग्राम चिफल्डी एवं गवाली डांडा में 19, 20 अगस्त, 2022 को हुई अतिवृष्टि/बादल फटने से हुई क्षतियों से अवगत कराया गया तथा ग्रामीणों द्वारा बताये गये अन्य छूटे हुए कार्यों को भी दर्ज किया गया। जिलाधिकारी द्वारा सिंचाई विभाग को आपदा से क्षतिग्रस्त कृषि भूमि के सुधार हेतु रिवर ट्रेनिंग करने तथा नदी के दोनों तरफ चैनेलाइजेशन करने के निर्देश दिये गये। लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि जो भी कार्य किये जा रहे हैं, उनकी फाउण्डेशन मजबूत हो, ताकि किसी भी तरह की कोई शिकायत की गुंजाइश न रहे। वहीं विद्युत विभाग को ग्राम चिफल्डी एवं गवालीडांडा में बाधित विद्युत आपूर्ति का तत्काल बहाल करन, उरेडा अधिकारी को गवाली डांडा, चिफल्डी, सोंदणा, तोलिया काटल हेतु 30 सोलर लाइट की तत्काल व्यवस्था करने तथा पीएमजीएसवाई अधिकारी को 01 ट्राली सोंदणा में तत्काल लगाये जाने हेतु काम शुरू कर फोटोग्राफ्स उपलब्ध के निर्देश दिये गये। वहीं सभी विभागों को निर्देशित किया कि सोंदणा में एसडीएम की परमिशन लिये बिना कोई नाप तोल करने नहीं जायेगा।
जिलाधिकारी द्वारा गवाली डांडा, जैंतवाड़ी, खेतू आदि गावों में पेयजल बिलों की शिकायत पर जल संस्थान अधिकारी को गांव में कैम्प लगाकर तत्काल पेयजल लाइन/बिल ठीक कर दो दिन के अन्दर पानी पहुंचाने तथा रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। साथ ही स्वयं कार्यों की प्रगति की जानकारी लेने हेतु गांवों वालों के सम्पर्क नम्बर लिये गये। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा रा.प्रा.वि. गवाली डांडा में शिफ्ट किये गये परिवारों का हाल-चाल भी जाना।
जिलाधिकारी ने बताया कि चिफल्डी एवं गवाली डांडा में अगस्त-सितम्बर दो माह का सरकारी राशन पहले ही सस्ता गल्ला को उपलब्ध करा दिया गया। रिलीफ कैम्पों में आपदा प्रभावितों को पूरा राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। जनपद में आपदा से क्षतिग्रस्त 72 पेयजल लाइनों में से 53 पूर्ण/अस्थाई रूप से ठीक कर दी गई हैं, जल्द की क्षेत्र की पेयजल लाइनों, विद्युत लाइनों को पूर्ण रूप से ठीक कर लिया जायेगा, फिलहाल क्षेत्र में तीन पेयजल योजनाओं की अस्थाई व्यवस्था की गई है। ग्राम चिफल्डी में नदी पर एसडीआरएफ द्वारा अस्थाई पुलिया का निर्माण कर दिया गया है। 02 ट्राली का काम शुरू कर दिया गया है तथा सोंदणा में भी 01 ट्राली के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा तत्काल सभी आपदा प्रभावितों को राहत पहुँचाने तथा आपदा से क्षतिग्रस्त परिसम्पित्तियों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक करने का काम किया जा रहा है।
इस दौरान एसडीएम धनोल्टी लक्ष्मीराज चौहान, मुख्य कृषि अधिकारी अभिलाषा भट्ट, एएमए जिला पंचायत संजय खण्डूरी, डीएसओ अरूण वर्मा, उरेडा अधिकारी ए.पी. सकलानी, एसीएमओ एल.डी. सेमवाल, अधि.अभि. जल संस्थान सतीश नौटियाल, अधि.अभि. लघु सिंचाई बृजेश गुप्ता, तहसीलदार साक्षी उपाध्याय, एडीआईओ सूचना भजनी भण्डारी, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि ओमप्रकाश पंवार, जिला पंचायत प्रतिनिधि तीरथ रावत, ग्राम पंचायत तोलिया काटल प्रधान प्रतिनिधि दिगम्बर पंवार, ग्राम प्रधान कुण्ड वीरेन्द्र कोठारी, पसणी रघुवीर नेगी, कोकलिया गांव सुमन असवाड़, सहित अन्य अधिकारी एंव ग्रामीण मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उधमसिंह नगर के पुल भट्टा थाना क्षेत्र में फिल्मी अंदाज में चली सड़क पर गोलियाँ, एक महिला हुई घायल
  • मुख्यमंत्री धामी ने मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश, कहा- पूर्व तैयारी और आधुनिक तकनीक से घटेगा आपदा जोखिम
  • उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला : उपनल कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन, कट-ऑफ डेट में भी बदलाव
  • आपदा से निपटने की तैयारियों को परखा : देहरादून के 07 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल
  • मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील, सुवाखोली और किंगरेट पिक्चर पैलेस मार्ग पर प्रवर्तन कार्रवाई
  • “वन नेशन-वन एजुकेशन” की दिशा में उत्तराखण्ड की ऐतिहासिक पहल, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी, 45 दिन में आधारभूत सुविधाएं पूरी करने के निर्देश
  • चमोली में आफत की बारिश, गुलाबकोटी के पास भूस्खलन से बद्रीनाथ हाईवे बंद, मलबा हटाने में जुटीं मशीनें
  • बागेश्वर में भारी बारिश के अलर्ट पर स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आज बंद
  • उत्तराखंड मानसून अपडेट : पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.