सोमवार, जून 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम सोनिका ने तहसील सदर का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : जुलाई 27, 2022 6:03 अपराह्न
देहरादून : जिलाधिकारी सोनिका ने आज प्रातः तहसील सदर का औचक निरीक्षण करते हुए संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अपना वाहन तहसील चौक पर रोककर वहां से पैदल ही तहसील परिसर पहुंची। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न पटलों का अवलोकन करते हुए कार्मिकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तहसील कार्यालय में आने वाली शिकायतों/प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करें तथा पत्रावलीयों का ठीक प्रकार से रख-रखाव करें ताकि तहसील कार्यालय में आने वाले लोगों को अनावश्यक कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े इस दौरान उन्होंने उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार सदर को तहसील में संचालित व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए।
आज प्रातः 10 बजे जिलाधिकारी तहसील चौक से अपने वाहन से उतरकर पैदल ही अकेली तहसील पहुंची। उन्होंने तहसील के शिकायत पंजिका कक्ष से औचक निरीक्षण करते हुए उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार सहित अन्य कार्यालय कक्ष का औचक निरीक्षण करते हुए संचालित कार्य एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तहसील परिसर में खतौनी कक्ष के बाहर खतौनी नकल लेने वाले लोगों से बातचीत करते हुए तहसीलदार को नियमानुसार नकल देने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि नकल दस्तावेज की दरों की सूची भी अंकित करें ताकि लोगों को सुविधा मिल सकें। इसके उपरान्त उन्होनें तहसीलदार कक्ष तथा अन्य स्टाॅफ कक्षों का निरीक्षण करते हुए उपस्थित कार्मिकों से संपादित कार्यों के बारे में जानकारी ली। जबकि तहसीलदार न्यायालय कक्ष में निरीक्षण के दौरान कुछ अव्यवस्था पाई गई। जिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए पेशकार को व्यवस्थाओं में सुधार लाने के कड़ी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने तहसील कार्यालय परिसर में पहुंचे लोगों की समस्या को सुनते हुए तत्काल तहसीलदार एवं संबंधित पटल प्रभारी को निस्तारण करने के निर्देश दिए।  वहीं जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को तहसील कार्यालय परिसर में संपादित कार्यों के कक्ष के बाहर साइनबोर्ड एवं नेमप्लेट लगाने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पहंुचे लोगों की शिकायत सुनी तथा उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को तहसील परिसर में सुव्यवस्था बनाये रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा कार्यालय में अपने कार्यों को पहुंचे लोगों की समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, तहसीलदार सोहन सिंह रांगण उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसजीआरआरआईएमएचएस में आयोजित हुई 6वीं पीडी-टेम कार्यशाला, बाल किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने पर विशेषज्ञों का जोर
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 
  • श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों को दी बधाई, कहा – योग अपनाएं, स्वस्थ और संतुलित जीवन पाएं
  • योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग
  • मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस: परेड ग्राउंड में योग से स्वास्थ्य का संदेश, किया गया सामूहिक योगाभ्यास
  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और नगर पालिका ने चलाया स्वच्छता अभियान
  • दन्या में सीएम धामी की विकास घोषणाओं की सौगात, कॉलेज भवन का लोकार्पण
  • सीएम धामी की पहल पर जनकल्याणकारी शिविर बने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम
  • ताराकुंड पर्यटन विकास के लिए तैयार होगी नयी कार्ययोजना, ग्रामीणों के साथ करेंगे स्थलीय निरीक्षण : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.