बुधवार, जून 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विधानसभा अध्यक्ष ने गुलदार के हमले में मृत महिला के परिजनों को जल्द से जल्द मुआवजा देने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : जुलाई 20, 2022 4:25 अपराह्न
देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने वन विभाग के अधिकारियों के संग बैठक की, इस दौरान गढ़वाल मंडल के मुख्य वन संरक्षक सुशांत पटनायक एवं डीएफओ लैंसडौन वन प्रभाग दिनकर तिवारी मौजूद थे| विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार के दुगड्डा गोदी गांव में मंगलवार सुबह गुलदार के हमले से महिला की मौत की घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को परिजनों को मुआवजा जल्द से जल्द देने के निर्देश दिए|
 गौरतलब है मंगलवार सुबह को लैंसडौन डिवीजन की दुगड्डा रेंज के अंर्तगत गोदी गांव की रीना देवी पत्नी मनोज चौधरी सुबह बच्चे को स्कूल छोड़कर वापस लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। विधानसभा अध्यक्ष ने घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए देहरादून स्थित अपने शासकीय आवास पर वन विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई| बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को प्रभावित परिजनों को तुरंत मुआवजा देने की बात कही| साथ ही उन्होंने क्षेत्र में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने के निर्देश दिए|  उन्होंने मानव व वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए ठोस योजना बनाने की बात कही|
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने वन क्षेत्र से सटे आवासीय कॉलोनियों पर वन विभाग के द्वारा गश्त बढ़ाने की बात कही| साथ ही इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों इसके लिए विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए| विधानसभा अध्यक्ष ने कण्वाश्रम में वन्यजीवों की देखरेख और उपचार के लिए बनाए जा रहे बचाव एवं पुनर्वास केंद्र (रेस्क्यू एंड रिहैबिलेशन सेंटर) को शीघ्रता से पूर्ण किए जाने के लिए कहा| साथ ही महर्षि कण्व की तपस्थली और देश को नाम देने वाले चक्रवर्ती सम्राट भरत की जन्मस्थली कण्वाश्रम को राष्ट्रीय धरोहर का रूप में विकसित किए जाने एवं संवारने के लिए वन विभाग को सहयोग करने के लिए कहा|
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी के प्रयास लाए रंग, मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, 150 किमी लंबे आरआरटीएस कॉरिडोर की डीपीआर के लिए जल्द होगा सर्वे, हरिद्वार-ऋषिकेश की कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम
  • विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • पिथौरागढ़ की मानसी कापड़ी बनीं युवा उद्यमिता की नई पहचान, देवभूमि उद्यमिता योजना के माध्यम से पारंपरिक कला को बनाया रोजगार का साधन
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • तनिष्क फुटबॉल अकादमी में आयोजित द्वितीय समर फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न वर्गों में रोमांचक मुकाबले
  • सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड- हरियाली भी, बुलडोजर भी
  • उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • दूरसंचार सेवाओं के सुधार को लेकर डीएम अपूर्वा पाण्डे सख्त, बीएसएनएल व निजी कंपनियों को दिए निर्देश
  • आयुष मंत्री मदन कौशिक की पहल से समाप्त हुआ आयुष चिकित्सकों का आंदोलन, सात सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति
  • SIR 2026 : मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करें राजनीतिक दल – डीएम मयूर दीक्षित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.