बुधवार, जून 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दूरसंचार सेवाओं के सुधार को लेकर डीएम अपूर्वा पाण्डे सख्त, बीएसएनएल व निजी कंपनियों को दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : जून 17, 2026 7:15 अपराह्न

बागेश्वर : बुधवार को जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला टेलीकॉम समिति की बैठक लेते हुए जनपद में दूरसंचार सेवाओं, भारत नेट परियोजना तथा मोबाइल नेटवर्क विस्तार कार्यों की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने भारत नेट परियोजना के अंतर्गत कपकोट क्षेत्र में कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएसएनएल अधिकारियों को भनार, बैसानी, बड़ेत, कन्यालिकोट एवं पौसारी क्षेत्रों में 4जी टॉवर लगाने का कार्य तीन माह के भीतर पूर्ण करने को कहा। वहीं चोरखड़क में तहसील प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सर्वेक्षण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त खराब नेटवर्क संबंधी शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित जेटीओ को तीन दिवस के भीतर नेटवर्क सेवाओं के प्रभावित रहने के कारणों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ ही नेटवर्क समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित कर दूरसंचार सेवाओं में सुधार लाने को कहा। ताकि जनता को बेहतर दूरसंचार सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

बैठक में जिलाधिकारी ने जियो, एयरटेल तथा अन्य निजी दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधियों को भी जनपद के दूरस्थ एवं नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में मोबाइल टावर स्थापित करने की संभावनाओं का परीक्षण करने के निर्देश दिए।

बैठक में जेटीओ गौरव तड़ागी द्वारा अवगत कराया गया कि भारत नेट परियोजना के द्वितीय चरण में कपकोट क्षेत्र की 119 ग्राम पंचायतों के लिए कार्यादेश जारी हो चुके हैं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर. सी. तिवारी, अपर जिलाधिकारी एन. एस. नबियाल सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता – डॉ. आशीष चौहान
  • दूरसंचार सेवाओं के सुधार को लेकर डीएम अपूर्वा पाण्डे सख्त, बीएसएनएल व निजी कंपनियों को दिए निर्देश
  • आयुष मंत्री मदन कौशिक की पहल से समाप्त हुआ आयुष चिकित्सकों का आंदोलन, सात सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति
  • SIR 2026 : मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करें राजनीतिक दल – डीएम मयूर दीक्षित
  • टिहरी में SIR 2026 में बीएलओ दीपा एवं सुमन देवी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण किया गणना प्रपत्र वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य
  • हरिद्वार में 5211 किलो वजनी विश्व के विशाल पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, 2000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल
  • पाबौ के खुड़डेश्वर मैदान में जल उत्सव-2026 का शुभारंभ
  • नीट-यूजी परीक्षा के सफल संचालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार
  • रन फॉर योग दौड़ में गूंजा स्वस्थ चमोली का संकल्प, युवाओं ने दिखाई दमखम
  • पौड़ी गढ़वाल : 20 पेटी अवैध शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.