गुरूवार, मई 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कांवडियों व श्रद्धालुओं को गंगा में डूबने से बचाने के लिये बीईजी आर्मी तैराक दलों की जगह जगह हो रही है सराहना

शेयर करें !
posted on : जुलाई 20, 2022 1:56 अपराह्न

हरिद्वार । जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय के निर्देशन, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह के मुख्य संयोजन एवं नोडल अधिकारी डॉ. नरेश चौधरी के संयोजन में कांवड़ मेले के दौरान बीईजी आर्मी के तैराक दलों ने अपनी मोटरबोटों एवं सभी संसाधनों के साथ कांवडियों की सुरक्षा के लिये गंगा के विभिन्न घाटों पर तैनात होकर अपनी कर्मठता से कांवड़ियों को डूबने से बचाने के लिये अपनी पूर्ण शक्ति झोंक दी है, जिसकी कांवड़ियों/श्रद्धालुओं/यात्रियों द्वारा जगह जगह सराहना की जा रही है।

कांवड़ मेला अब अपने पूर्ण सैलाब पर है, जिसमें लाखों कांवड़िये रोजाना हरिद्वार से जल लेकर अपने अपने गन्तव्य स्थानों पर प्रस्थान कर रहे हैं। कांवड़ियों द्वारा गंगा स्नान के साथ-साथ गंगा में तैरने की भी कोशिश की जाती है, जिसके कारण कांवड़ियों की गंगा में डूबने की संभावना हर समय बनी रहती है, इसको मद्देनजर रखते हुए जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की विशेष पहल पर बीईजी आर्मी के कमाण्डेण्ट राजेश कुमार के निर्देशन, डिप्टी कमाण्डेण्ट संजीव पठानिया, कर्नल एसके मानव, लै. कर्नल प्रतीक गुप्ता, मेजर एस. चक्रवर्ती के नेतृत्व में सूबेदार खेमसिंह, नायब सूबेदार लखबीर सिंह, हवलदार अमनदीप, हवलदार बिलावल एस. श्रेष्ठ, हवलदार हरप्रीत सिंह, हवलदार केपी चौहान, हवलदार मनप्रीत सिंह, सैपर्स राहुल सिंह रावत, भाष्कर सीना,संग्राम साहू, अमूल सिंह, दीपांशु, मेघराज सिंह, रामू कुमार, रोहित द्वारा कांवड़ मेला क्षेत्र के हरकी पैड़ी के आस पास के सभी घाट तथा रूड़की गंग नहर, गणेश पुल, सोलानी पुल, पिरान कलियर,धनौरी तक के सभी क्षेत्रों में बराबर चौकसी बरती जा रही है, जहां से भी देखने में आता है अथवा सूचना मिलती है कि कोई कांवडिया/श्रद्धालु गंगा में डूब रहा है, तो तुरन्त आर्मी तैराक दल के सदस्य अपनी मोटर बोट लेकर मौके पर पहुंच रहे हैं और तुरन्त  कांवड़ियों/श्रद्धालुओं की जान बचा रहे हैं, जिसके लिये सभी कांवडियों/श्रद्धालुओं में विशेष खुशी का माहौल है कि हरिद्वार जिला प्रशासन द्वारा कांवड मेले में आर्मी का भी सहयोग लिया जा रहा है।

आर्मी के तैराक दलों के सभी सदस्यों का कहना है कि हमें भी जिला प्रशासन ने कांवड़ मेले के दौरान कांवड़ियों/श्रद्धालुओं की सेवा का मौका दिया हैं इसके लिये हम हर समय तत्पर हैं कि हम कांवड़ियों/श्रद्धालुओं की सुरक्षा कर सकें। आर्मी बीईजी तैराक दल के नोडल अधिकारी डॉ. नरेश चौधरी ने अवगत कराया कि इस वर्ष कांवड़ियों की अपार समूह को देखते हुए जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय द्वारा जल पुलिस के साथ बीईजी आर्मी तैराक दलों को भी संवेदनशील कांवड मेला क्षेत्रों में तैनात कराया गया है, जो सम्पूर्ण कांवड मेला  क्षेत्रों  में कांवडियों/श्रद्धालुओं को गंगा में डूबने से बचाने के लिये सहयोग कर रहे हैं और सभी कांवड़ियें/श्रद्धालु आर्मी के प्रति सम्मान करते हुए उनकी मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहे हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में पहली समीक्षा बैठक आयोजित, परेड ग्राउंड–गांधी पार्क के बीच बनेगी 390 वाहनों की अंडरग्राउंड पार्किंग
  • “गंगा मां” भजन से छाए कोटद्वार के अनूप अन्थवाल, देवभूमि की आस्था को दी नई आवाज, सीएम धामी ने किया शुभारंभ
  • देवभूमि को नशामुक्त बनाने का संकल्प, जिला प्रशासन ने कसी कमर, ड्रग्स सप्लाई चेन तोड़ने को एजेंसियां एकजुट, एडीएम केके मिश्रा ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के साथ की समीक्षा बैठक, स्मारकों के संरक्षण और परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने पेयजल संकट दूर करने के लिए मौके पर जारी किए 25 लाख, जल संस्थान को तीन दिन में जनरेटर लगाने के निर्देश
  • हवा में घुलते जहर से बढ़ रहे अस्थमा के रोगी, एलोपैथिक के अलावा आयुष पद्धति का इलाज भी है कारगर, विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर एम्स के विशेषज्ञों ने दी सलाह
  • देहरादून : SSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार
  • UKPSC ने प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं स्थगित कीं, नई तिथि जल्द जारी होगी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7.56 लाख पेंशनर्स के खातों में भेजे 111.82 करोड़ रुपये
  • उत्तराखंड : BJP के आठ विधायकों पर संकट, सर्वे में कमजोर प्रदर्शन से टिकट पर खतरा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.