posted on : जुलाई 16, 2022 2:45 अपराह्न
देहरादून : हरेला पर्व के शुभ अवसर पर SDRF ने चलाया वृहद वृक्षारोपण व साफ सफाई अभियान,दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।आज 16 जुलाई 2022 को सेनानायक SDRF मणिकांत मिश्रा के दिशा निर्देशन में उत्तराखण्ड के पावन लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर सम्पूर्ण राज्य में व्यवस्थापित SDRF पोस्टों व वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में पर्यावरण संरक्षण का अनुपम सन्देश देते हुए वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया साथ ही ‘हरियाली के साथ साथ सफाई भी ‘ के उदघोष को सार्थक बनाते हुए वाहिनी परिसर तथा पोस्टों में साफ सफाई अभियान भी चलाया गया। इस दौरान सभी टीमों द्वारा विभिन्न फलदार एवं छायादार वृक्षों को भी लगाया गया। भविष्य में यह पौधे बड़े वृक्ष बनकर आने वाली कई पीढ़ियों के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। SDRF द्वारा समस्त सम्मानित जनता को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी गई तथा सभी से वृक्षारोपण करने , वातावरण को साफ सुथरा रखने एवं लगाए गए पौधों की देखभाल करने की अपील भी की गई।


