बुधवार, जून 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही हैं 258 स्वास्थ्य जांच निःशुल्क – स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : जुलाई 14, 2022 11:38 पूर्वाह्न
टिहरी : प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा एवं  संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा कल बुधवार को देर सायं जिलाधिकारी सभागार टिहरी गढ़वाल में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिक्षा विभाग को अंक सुधार परीक्षा हेतु सिस्टम बनाने, हर ब्लॉक में एक-एक मॉडल स्कूल बनाने के निर्देश दिये। सहकारिता विभाग को घसियारी कल्याण योजना शुरू करने तथा  उद्यान, पशुपालन, कृषि, मत्स्य विभाग से समन्वय कर 100 अच्छा कार्य करने वाले किसानों को चिन्हित कर उनकी छोटी-छोटी वीडियो क्लिप बनाकर अन्य किसानों को भी प्रोत्साहित कर लाभ पहुंचाने के निर्देश दिये। जनपद को टीबी मुक्त कराने हेतु जन जागरूकता अभियान चलाने, गर्भवती महिलाओं की संस्थागत डिलीवरी को बढ़ाने, गर्भवती महिलाओं हेतु ब्लॉक स्तर पर जांच एवं दवाईयां उपलब्ध कराने के साथ ही स्वास्थ्य शिविरों, होर्डिंग्स आदि के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिये गये। साथ ही टैक्सी चालकों के आई टेस्ट के लिए कैम्प लगाने को भी कहा गया।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा विभागवार समीक्षा करते हुए शिक्षा विभाग से विद्यालयों में अध्यापकों की स्थिति, समायोजन प्रक्रिया, बिजली, पानी, शौचालय, फर्नीचर,  बायोमेट्रिक उपस्थिति, बच्चों के स्कूल ड्रेस, किताबें, खेल मैदान आदि की जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने कहा कि रेश्यो के अनुसार स्कूलों में समायोजन की प्रक्रिया करना सुनिश्चित करें, किसी भी स्कूल में अध्यापकों की कमी न हो। बीएलओ से अध्यापको को हटाया जा रहा है, ताकि वे पठन-पाठन का कार्य सुचारू रूप से कर सकें। अध्यापकों को आचरण नियमावली उपलब्ध करने को भी कहा गया। कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत अंक सुधार परीक्षा भी होगी, इसके लिए सिस्टम बनाएं। कहा कि भारत सरकार बहुत जल्द शिक्षा से संबंधित लगभग दो सौ चैनल खोलने जा रहा है। उन्होंने निर्देशित किया कि हर ब्लॉक में एक-एक मॉडल स्कूल बनायें। उन्होंने सुझाव दिया कि बच्चों की स्कूल ड्रेस बनाने का कार्य महिला स्वयं सहायता समूहों को भी दे सकतें है, इससे महिलाओं को काम भी मिलेगा और उनकी आर्थिकी भी मजबूत होगी। इसके लिए शुरुआत के तौर पर किसी एक ब्लॉक को चिन्हित कर एसडीएम की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय समिति गठित कर आपसी सहमति से कार्य कर सकते हैं।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा सहकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान ऋण वितरण, सोलर प्लांट, सहकारी समितियों आदि की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया गया कि सहकारिता, उद्यान, पशुपालन, कृषि, मत्स्य विभाग में अच्छा कार्य करने वाले 100 ऐसे किसानों को चिन्हित करें, जिन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ लेते हुए अपनी आय को दुगना किया है, उनकी छोटी छोटी वीडियो क्लिप बनाकर अन्य किसानों को भी प्रोत्साहित कर लाभ पहुंचना सुनिश्चित करें। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि घसियारी कल्याण योजना की शुरुआत करें, निश्चित ही यह योजना महिलाओं के लिए वरदान साबित होगी। कहा कि 31 जुलाई, 2022 को 100 समितियों को ऑनलाइन किया जा रहा है। बताया कि जनपद में 2 बड़े और 9 छोटे सोलर प्लांट स्थापित किये गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सीएमओ द्वारा जनपद में डॉक्टरों के धारित पदों के सापेक्ष भरे गए पदों, एम्बुलेंस, खुशियों की सवारी, संस्थागत डिलिवरी सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि नरेंद्रनगर में हड्डी के डॉक्टर की आवश्यकता है, बाकी जनपद में  डॉक्टर प्रयाप्त हैं। बताया कि जनपद में दिव्यांगों के 8 हजार 703 यूनिक डिसएबिलिटि आईडी (यूडीआईडी) कार्ड बनाये गये हैं, 266 टीबी मरीज चिन्ह्ति किये गये हैं। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 258 स्वास्थ्य जांच निःशुल्क की जा रही हैं तथा लगभग 402 प्रकार की दवाई मुफ्त दी जा रही हैं। कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी कार्य हो रहे हैं। प्रथम चरण में एक लाख लोगों के मोतियाबिन्द का ऑपरेशन करने एवं चश्मा मुफ्त में देने का निर्णय लिया गया है। हर ब्लॉक में डॉक्टरों के लिए ट्रांजिस्ट हॉस्टल दे रहे हैं।
बैठक में अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, पीडी डीआरडीए प्रकाश रावत, डीडीओ सुनील कुमार, सीएमओ डॉ. संजय जैन, एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह, सीएमएस डॉ. अमित राय, एसीएमओ डॉ. दीपा रूबाली, डॉ. एल.डी. सेमवाल, सीईओ एल.एम. चमोला, सहायक निबन्धक, सहकारिता सुभाष गहतोड़ी, जिलाध्यक्ष भाजपा विनोद रतूड़ी, महामंत्री भाजपा गोविन्द रावत सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता – डॉ. आशीष चौहान
  • दूरसंचार सेवाओं के सुधार को लेकर डीएम अपूर्वा पाण्डे सख्त, बीएसएनएल व निजी कंपनियों को दिए निर्देश
  • आयुष मंत्री मदन कौशिक की पहल से समाप्त हुआ आयुष चिकित्सकों का आंदोलन, सात सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति
  • SIR 2026 : मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करें राजनीतिक दल – डीएम मयूर दीक्षित
  • टिहरी में SIR 2026 में बीएलओ दीपा एवं सुमन देवी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण किया गणना प्रपत्र वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य
  • हरिद्वार में 5211 किलो वजनी विश्व के विशाल पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, 2000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल
  • पाबौ के खुड़डेश्वर मैदान में जल उत्सव-2026 का शुभारंभ
  • नीट-यूजी परीक्षा के सफल संचालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार
  • रन फॉर योग दौड़ में गूंजा स्वस्थ चमोली का संकल्प, युवाओं ने दिखाई दमखम
  • पौड़ी गढ़वाल : 20 पेटी अवैध शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.