posted on : जुलाई 10, 2022 4:54 अपराह्न
कोटद्वार : कोटद्वार एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने गुमशुदा नाबालिको को सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द। 08 जुलाई 2022 को प्रभारी एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम कोटद्वार को फोन द्वारा वादी जो राजस्व क्षेत्र में आता है, द्वारा बताया की मेरी पुत्री एक (उम्र 15 वर्ष) व दूसरी पुत्री (उम्र 13 वर्ष) जो घर से बिना बताए कहीं चली गयी है और अभी तक घर वापस नही आयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा गुमशुदा बालक की तलाश कर सकुशल बरामद करने हेतु निर्देशित किया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार गणेश लाल कोहली के प्रर्यवेक्षण, AHTU प्रभारी महिला उपनिरीक्षक सुमनलता के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा उक्त गुमशुदा बालिकाओं की तलाश शुरू की गयी। टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा बालिकाओं की अथक प्रयास एवं सुरागरसी पतारसी करते हुये 09 जुलाई 2022 को गुमशुदा बालिकाओं का दिल्ली होना पाया गया। पुलिस टीम द्वारा बालिकाओं के माता-पिता को सूचित करते हुए टीम उक्त गुमशुदाओं को लेने दिल्ली रवाना हुयी। तत्पश्चात गुमशुदा बालिकाओं को दिल्ली से सकुशल बरामद कर एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग कार्यालय कोटद्वार लाया गया।
बालिकाओं द्वारा बताया गया की हम अपने परिवार जनों से नाराज होकर घर चली गयी थी। गुमशुदा बालिकाओं व उसके माता पिता की काउंसलिंग एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम व CWC के सदस्यों द्वारा की गयी तथा उचित हिदायत दी गयी। बालिका नाबालिक होने की वजह से CWC के माध्यम से बालिका को 09 जुलाई 2022 को सकुशल उसके माता के सुपुर्द किया गया। बालिका के माता द्वारा जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
पुलिस टीम
- महिला उपनिरीक्षक सुमन लता- प्रभारी एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग
- मुख्य आरक्षी योगेंद्र कुमार
- महिला आरक्षी विद्या मेहता
- आरक्षी आशीष बिष्ट


