posted on : जुलाई 9, 2022 12:04 पूर्वाह्न
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 07 जुलाई 2022 को पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्त विवेक सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह जो काफी समय से फरार चल रहे था। को प्रभावी पतारसी सुरागरसी कर उसके घर कलालघाटी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय द्वारा वाद संख्या-331/2016, धारा- 324/326/504/506 भा0द0वि0 गैर जमानती वारंट जारी किए गया था। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
- विवेक सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह, निवासी-कललघाटी, कोटद्वार।
पंजीकृत अभियोग
- वाद संख्या-331/2016, धारा- 324 /326 /504 /506 भा0द0वि0।
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक प्रद्युमन नेगी
- आरक्षी 417 ना0पु0 जीतपाल
- आरक्षी 191 ना0पु0 आशीष


