posted on : जुलाई 8, 2022 9:08 अपराह्न
कोटद्वार । कोविड काल से बंद पड़ी एक ओर पेंसेंजर रेल कल (शनिवार) से चालू हो रही है । नजीबाबाद से कोटद्वार के बीच दैनिक यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए इससे ज्यादा खुशखबरी कुछ और नहीं हो सकती । इस संबंध में मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि नजीबाबाद व कोटद्वार के बीच यात्रियों को रेल यातायात सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिदिन अनारक्षित ट्रेन नौ जुलाई से शुरू होने जा रही है। उन्होंनेे बताया कि यह ट्रेन 04389 सुबह 11:25 बजे नजीबाबाद से चलकर 11:47 बजे सनेह रोड पहुंचेगी। यहां दो मिनट ठहराव के बाद 11:49 बजे सनेह रोड से चलकर दोपहर 12:15 बजे कोटद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, दोपहर 12:55 बजे कोटद्वार से चलेगी और 13:50 बजे नजीबाबाद पहुंचेगी।



