posted on : जुलाई 7, 2022 7:19 अपराह्न
कालागढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को बकरा ईद को सकुशल सम्पन्न करने हेतु गणमान्य व्यक्तियों, सी0एल0जी मेम्बर, मस्जिद कमेठी के अध्यक्ष व प्रबन्धकों के साथ गोष्ठी आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में दिनांक 07 जुलाई 2022 को उपनिरीक्षक प्रियंका नेगी द्वारा बकरा ईद को शान्तिपूर्ण मनाये जाने के सम्बन्ध में थाना कालागढ़ में गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी में होने वाली बकरा ईद के सम्बन्ध में चर्चा कर पर्व को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु सभी समुदाय के लोगों से शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की गयी। साथ ही सभी मस्जिदों के अध्यक्ष व प्रबन्धकों को अलविदा जुमे को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु नमाज रोड़ पर अता न करने हेतु बताया गया। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि होने पर सूचना तुरन्त पुलिस प्रशासन को दें एवं अफवाह पर ध्यान न दें सोशल मीडिया पर किसी तरह की जानकारी बिना सोचे-समझे फारवर्ड न करें। सभी सम्मानित जनों द्वारा बकरा ईद पर्व को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।


